फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A friend was stabbed to death more than 20 times

Kurukshetra News: 20 से ज्यादा बार चाकू घोंप कर दोस्त को उतारा मौत के घाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
A friend was stabbed to death more than 20 times
कुरुक्षेत्र। सेक्टर दो स्थित ताऊ देवीलाल पार्क में पांच से छह युवकों ने मामूली कहासुनी के बाद 20 से ज्यादा बार चाकू घोंपकर अपने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। इस हत्याकांड ने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। मृतक की पहचान किशनपुरा गांव निवासी संदीप उर्फ सत्ता (36) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

संदीप के शरीर पर 21 बार चाकू से वार किए गए, जिसमें पेट, कमर और छाती छलनी हो गए जबकि सिर पर दो गहरे घाव मिले। प्राथमिक जांच में संदीप पर चाकू के साथ लाठियों से भी हमला बताया जा रहा है, जिसकी वजह से उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई प्रदीप कुमार की शिकायत पर पुलिस ने राहुल उर्फ हनुमान, बजिंद्र उर्फ बीके, छप्परी सहित चार से पांच अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रदीप कुमार ने बताया कि सोमवार की रात संदीप को उसका दोस्त कमलजीत उर्फ बंटी अपने साथ ले गया था। कुछ देर बाद संदीप की पत्नी ने उसे फोन किया तो एक अज्ञात व्यक्ति ने बताया कि संदीप को गंभीर चोट लगी है और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है। परिजन जब एलएनजेपी जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्हें शक है कि संदीप का देवीलाल पार्क, पिपली के पास उक्त आरोपियों के साथ-साथ झगड़ा हुआ था। इन लोगों ने मिलकर संदीप पर तेज धार हथियारों से हमला किया और उसकी हत्या कर दी। वहीं परिजनों को शक है कि पड़ोसी कमलजीत भी साजिश में शामिल हो सकता है, क्योंकि उसने ही संदीप को घर से बुलाया था। संदीप पिपली में एक ट्रक मैकेनिक के पास हेल्पर का काम करता था और उसके एक पांच साल की बेटी भी है।


हत्याकांड की हर पहलू से हो रही है जांच : बलजीत
सदर थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह ने बताया कि तीन नामजद व पांच अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सभी नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। एसएचओ बलजीत सिंह ने भी माना कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि संदीप पर चाकू से 20 से ज्यादा वार किए गए हैं। फिलहाल मामूली कहासुनी में हत्याकांड को अंजाम देना माना जा रहा है लेकिन जांच के बाद सही कारणों का पता चल सकेगा।



21 बार घोंपा चाकू, मिले डंडों के निशान : डॉ. नरेश
मृतक संदीप का पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. नरेश ने बताया कि संदीप के शव पर 21 बार चाकू घोंपने के निशान मिले हैं, वहीं उसके सिर पर छाती व कमर के साथ टांगों व हाथों पर भी वार किया गया था। संदीप ने बचने का प्रयास किया लेकिन वार करने वालों की संख्या ज्यादा प्रतीत हो रही है तो वह बचने में नाकाम रहा। उसकी मौत लिवर व अन्य संवेदनशील जगहों पर चोट लगनी की वजह से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed