फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A drone show will be held at the fairground in Dharamnagari, where 500 drones brought from Delhi will be flown.

Kurukshetra News: धर्मनगरी के मेला ग्राउंड में होगा ड्रोन शो, उड़ाए जाएंगे दिल्ली से लाए गए 500 ड्रोन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
A drone show will be held at the fairground in Dharamnagari, where 500 drones brought from Delhi will be flown.
कुरुक्षेत्र। बैशाखी महोत्सव के लिए मेला ग्राउंड में तैयार किया जा रहा मुख्य मंच। संवाद
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी का मेला ग्राउंड 13 व 14 अप्रैल को खास पंजाब और हरियाणा की परंपरागत लोक संस्कृति में रंगा दिखाई देगा, जहां पहली बार बैसाखी महोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें दिल्ली से लाए जाने वाले 500 ड्रोन का शो खास आकर्षण बनेगा तो वहीं पंतगबाजी व लस्सी बनाए जाने जैसी प्रतियोगिताएं भी होंगी।
विज्ञापन

महोत्सव में ग्रामीण परिवेश के साथ-साथ दस्तारबंदी, हरियाणवी स्टाईल पगड़ी, गतका, दंगल और महिलाओं की परंपरागत खेल भी विशेष आकर्षण होंगे तो वहीं महोत्सव में शामिल होने वाले लोगों को हरियाणवी और पंजाबी व्यंजनों का स्वाद भी चखने को मिलेगा। महोत्सव में 13 अप्रैल को प्रसिद्ध कलाकार लखविन्द्र वडाली की कल्चरल नाइट होगी, वहीं 14 अप्रैल को प्रसिद्ध लोक कलाकार कुलविंद्र बिल्ला अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

महोत्सव का उद्घाटन 13 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे और 14 अप्रैल को भी सायं सात बजे मुख्यमंत्री समापन समारोह में शिरकत करेंगे। महोत्सव के लिए 60 फीट लंबा खास मंच बनाया जा रहा है जबकि करीब 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी तो 90 स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इसके साथ ही बैशाखी व खालसा पंथ को दर्शाती खास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। करीब 400 श्रमिक व कारीगर इस पूरे आयोजन की तैयारी में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव की तैयारियों पर जिला सचिवालय में अहम बैठक हुई, जिसमें उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने विस्तार से चर्चा की तो वहीं पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, ओएसडी डा. प्रभलीन सिंह ने कहा कि धर्मनगरी में यह पहला बैसाखी महोत्सव यादगार रहेगा। महोत्सव में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में 38 लाख से ज्यादा इनाम राशि वितरित की जाएगी। महोत्सव में दांतों से वजन खिंचने वाले नरेंद्र सिंह, सर्कल कबड्डी भी आकर्षण रहेगी।


बॉक्स
सबसे दस्तार सजाने वाले को मिलेगा 11 हजार का इनाम
महोत्सव में सबसे अच्छी दस्तार सजाने वाले व्यक्ति को 11 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। दस्तारबंदी को लेकर सीनियर व जूनियर वर्ग की दो प्रतियोगिताएं रखी गई है। हर वर्ग में प्रथम आने वाले प्रतिभागी को 11-11 हजार, द्वितीय को 8100-8100 रुपए, तृतीय को 5100-5100 रुपए की ईनाम राशि दी जाएगी। हरियाणवी स्टाइल पगड़ी बांधने की भी प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed