फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A discussion was held on the life values, thoughts and ideals of social service of Dr. Himmat Singh Sinha.

Kurukshetra News: डाॅ. हिम्मत सिंह सिंहा के जीवन मूल्यों, विचारों एवं समाज सेवा के आदर्शों पर हुई चर्चा

Mon, 10 Nov 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 10 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
A discussion was held on the life values, thoughts and ideals of social service of Dr. Himmat Singh Sinha.
कुरुक्षेत्र। संगोष्ठी में हिस्सा लेते हुए।

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम में रविवार को विख्यात शिक्षाविद एवं विद्वान डाॅ. हिम्मत सिंह सिंहा के मरणोपरांत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें उनके जीवन मूल्यों, विचारों एवं समाज सेवा के आदर्शों को सजीव रखने के उद्देश्य से एक ट्रस्ट के गठन के बारे में भी चर्चा की गई। मौजूद अनेक विद्वानों एवं नागरिकों ने डॉ. सिंहा के समाज एवं शिक्षा जगत में योगदान को याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके समाज हित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए एक संगठित प्रयास करने का संकल्प लिया।

बैठक में ट्रस्ट के नाम, उद्देश्य, संरचना एवं आगामी गतिविधियों पर सार्थक चर्चा हुई। मौजूद विद्वानों ने यह विश्वास व्यक्त किया कि यह ट्रस्ट डॉ. हिम्मत सिंह सिन्हा जी की प्रेरणादायक सोच को समाज में जीवित रखने का माध्यम बनेगा। इस अवसर पर डाॅ. सीडीएस कौशल, संत कुमार, प्रेम नारायण, डाॅ. मोहित गुप्ता, जय पाल मलिक, डाॅ. जय सिंह इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed