{"_id":"6967f7867c40d829070fe1e0","slug":"a-delegation-of-the-agrawal-vaishya-community-met-the-newly-appointed-dgp-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-148593-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अग्रवाल वैश्य समाज के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त डीजीपी से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अग्रवाल वैश्य समाज के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त डीजीपी से की मुलाकात
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा का प्रतिनिधिमंडल नवनियुक्त डीजीपी अजय सिंघल से मुलाकात
कुरुक्षेत्र। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला के नेतृत्व में हरियाणा के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय सिंघल से मिला। प्रदेश की कानून व्यवस्था, व्यापारियों की सुरक्षा, सामाजिक सहभागिता और प्रशासन व समाज के बीच बेहतर समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी का स्वागत किया। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला के मुताबिक डीजीपी ने कहा कि प्रदेश में व्यापारियों की सुरक्षा पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हरियाणा पुलिस कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, संगठित अपराध पर सख्त कार्रवाई करने और व्यापारिक गतिविधियों को निर्भय वातावरण में संचालित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि व्यापार किसी भी राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होता है और व्यापारी सुरक्षित महसूस करेंगे तभी निवेश, रोजगार और विकास को गति मिलेगी।
अशोक बुवानीवाला ने कहा कि वैश्य समाज सदैव राष्ट्र निर्माण, अर्थव्यवस्था व सामाजिक समरसता में अग्रणी भूमिका निभाता आया है और प्रशासन के साथ मिलकर समाजहित में सकारात्मक योगदान देने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि अजय सिंघल जैसे अनुभवी अधिकारी प्रदेश की कानून व्यवस्था का नेतृत्व कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला, कार्यकारी अध्यक्ष विनोद सिगला, उपाध्यक्ष डॉ. विकास गुप्ता, प्रदेश संगठन सचिव मुनीष मित्तल, अमरनाथ गुप्ता, अतुल गर्ग, युवा प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु गोयल, पंजाब प्रभारी राजेश अग्रवाल, राकेश गुप्ता, राजेश जैन, संदीप गर्ग, दीपक गर्ग सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।