फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A day before daughter's wedding, father went to buy sweets, meets with accident, dies

Kurukshetra News: बेटी की शादी से एक दिन पहले मिठाई लेने गया पिता हुआ हादसे का शिकार, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
A day before daughter's wedding, father went to buy sweets, meets with accident, dies
कुरुक्षेत्र। बेटी की शादी से एक दिन पहले ऑटो लेकर मिठाई लेने घर से निकला पिता हादसे का शिकार हो गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। जितेंद्र निवासी गांव लखमड़ी ने बताया कि 15 फरवरी को उसकी बहन की शादी होनी थी। उसके पिता चरण सिंह एक दिन पहले ऑटो लेकर मिठाई लेने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए। सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे तो चरण सिंह बेहोशी की हालत में मिले। उन्हें मुलाना के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




दुकान का गल्ला तोड़ हजारों की नकदी उड़ाई
कुरुक्षेत्र। दवा की दुकान का गल्ला तोड़कर युवक हजारों की नकदी चुरा ले गए। गुलशन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी नागपाल अस्पताल के समीप दवाई की दुकान है। वे दुकान के ऊपर ही रहते हैं और दोपहर के समय वह खाना खाने के लिए चला गया। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक गल्ला तोड़कर करीब 2500 रुपये की नकदी चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed