{"_id":"6845f395f90399f1b106399f","slug":"a-dam-will-be-constructed-near-adi-badri-at-a-cost-of-rs-300-crore-kirmach-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-136943-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदिबद्री के पास 300 करोड़ की लागत से बनेगा डैम : किरमच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदिबद्री के पास 300 करोड़ की लागत से बनेगा डैम : किरमच
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पवित्र सरस्वती नदी की धारा को फिर से धरा पर प्रवाहित करने के लिए सरकार की तरफ से आदिबद्री में भव्य और विशाल डैम का निर्माण किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट पर सरकार की तरफ से करीब 300 करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा। प्रोजेक्ट टेंडर स्टेज पर पहुंच चुका है, जिसकी प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी। यह जानकारी हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच ने रविवार को रेलवे रोड पर स्थित एक निजी पैलेस में पत्रकार तथा सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में व्यक्त किए।
धुमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में पवित्र सरस्वती नदी को विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए पिपली में सरस्वती रिवर फ्रंट का निर्माण किया जा रहा है। इसी तरह पिहोवा में भी रिवर फ्रंट का निर्माण किया जाएगा, सरस्वती नदी पर प्राचीन अष्टकोशी यात्रा को शुरू किया गया है और सरस्वती नदी के किनारे के 19 किलोमीटर के मार्ग को पक्का किया जा रहा है, सरस्वती नदी के किनारे नौ से ज्यादा रजवाहों और घाटों का निर्माण किया गया है, सरस्वती नदी पर बोटिंग प्रोजेक्ट को भी अमलीजामा पहनाया गया है। सभी के साझे सहयोग से इन सभी परियोजनाओं पर सही मायने में धरातल पर कार्य किया गया है।
हरियाणा सरस्वती सेवा समिति के सदस्य पंकज अरोड़ा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच का आभार जताया और कहा कि पिछले 30 वर्षों से समाजसेवा के साथ-साथ मां सरस्वती की सेवा का कार्य किया जा रहा है। अब बोर्ड के साथ मिलकर पवित्र नदी सरस्वती की परियोजनाओं में सहयोग किया जाएगा। मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी ने कहा कि सरकार की योजनाओं को मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विभिन्न संस्थाओं ने किया सम्मानित
समारोह में फोटोग्राफर एसोसिएशन जिला सचिव सचिन अनेजा, कैशियर विनोद सैनी, इंसानियत संस्था की तरफ से कर्ण सैनी, आशु, दिनेश, जन सहयोग जितेंद्र श्योकंद, प्रेरणा प्रधान रेणु खुंग्गर, श्रुति, हरिकेश पापोसा, विश्व हिंदू परिषद प्रोफेसर विवेक शर्मा, परमजीत कालिया, बीजेपी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक डॉ. ऋषिपाल मथाना, फीनिक्स क्लब डॉ. राजेश वधवा, स्थानु सेवा मंडल प्रधान विनोद अरोड़ा, ऑल इंडिया सेवा एवं कल्याण समिति रामेश्वर सैनी सहित अन्य संस्थाओं से जुड़े लोगों ने हरियाणा सरस्वती सेवा समिति सदस्य पंकज अरोड़ा और मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी को सम्मानित किया। कार्यक्रम के मंच का संचालन राजेंद्र स्नेही ने किया।