फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A Centre of Excellence under Haryana Agricultural University will be set up in Mathana.

Kurukshetra News: मथाना में बनेगा हरियाणा कृषि विवि के तहत सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
A Centre of Excellence under Haryana Agricultural University will be set up in Mathana.
कुरुक्षेत्र। गांव मथाना में बनाए जाने वाले सेंटर को लेकर जगह का निरीक्षण करते उपायुक्त विश्राम
कुरुक्षेत्र। गीता का संदेश देने वाली धर्मधरा अब वैदिक ज्ञान एवं आधुनिक मैनेजमेंट की शिक्षा भी देगी। इसके लिए गांव मथाना में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के तहत स्थापित किए जाने वाले इस सेंटर के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। बुधवार को जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने जगह का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि गीता की धरती कुरुक्षेत्र में वैदिक ज्ञान एवं आधुनिक मैनेजमेंट की शिक्षा के लिए एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाए। इस सेंटर में वैदिक कृषि, पारंपरिक धंधे, कारीगरी, आधुनिक मैनेजमेंट प्रणाली का एक समेकित संस्थान हमारे समग्र चिंतन का आधार होगा। इस सेंटर को कुरुक्षेत्र के गांव मथाना में हिसार स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के तहत बनाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 150 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि इस केंद्र को सुकृत नाम दिया गया है। इसमें कौशल विकास एवं प्रबंधन, उद्यमिता, कृषि, शोध, नवसृजन और प्रौद्योगिकी को शामिल किया जाएगा। युवा यहां पर कृषि से संबंधित विषयों के डिप्लोमा से ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी तक की पढ़ाई को शामिल किया जाएगा। यह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस प्रदेश में एक रचनात्मक वातावरण बनाने के साथ-साथ विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा करेगा, इसके साथ ही यह सेंटर स्किल डेवलपमेंट के नए आयाम खोलेगा और अपनी समृद्ध परंपराओं को आधुनिक परिवेश में ढालेगा। केंद्र हमारे युवाओं व महिलाओं की छिपी प्रतिभा को तराशने व उभारने का काम करेगा। प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत व वोकल फॉर लोकल के आह्वान का मजबूत स्तंभ बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed