फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A case has been registered against a person for stealing wheat sacks

Kurukshetra News: गेहूं के कट्टे चुराने के आरोप पर एक व्यक्ति पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
A case has been registered against a person for stealing wheat sacks
पिहोवा। अनाजमंडी की दुकान से गेहूं के कट्टे चुराने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान नीरज उर्फ नीरू गांव असमानपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता नवीन कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने सब्जी मंडी में दुकान किराए पर ली हुई है। जिसमें गेहूं के कट्टे रखे हुए थे। गत 19 मई को सायं के समय जब वो अपनी दुकान पर गया तो ताला टूटा मिला। अंदर गोदाम में चेक करने पर 80 से 100 कट्टे गेहूं चोरी पाए गए। जब उसने आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें एक व्यक्ति गेहूं के कट्टे चोरी करता हुआ दिखाई दिया और दूसरा व्यक्ति उन्हें सिर पर उठाकर ले जाने में उसकी मदद कर रहा था। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान नीरज उर्फ नीरू असमानपुर के रूप में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed