{"_id":"6af8c15c0b37c978fa057f56","slug":"a-bus-veered-off-the-road-and-into-a-field-while-trying-to-avoid-hitting-cattle-12-passengers-were-injured-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-164077-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: गोवंश को बचाने में अनियंत्रित हुई बस खेत में उतरी,12 यात्री चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: गोवंश को बचाने में अनियंत्रित हुई बस खेत में उतरी,12 यात्री चोटिल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। नेशनल हाईवे 152डी पर इस्माईलाबाद के समीप शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे हिसार डिपो की बस अनियंत्रित होकर खेतों में उतर गई। अचानक सामने आए बेसहारा गोवंश को बचाने के प्रयास में बस चालक ने नियंत्रण खो दिया। हालांकि, चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को पलटने से बचा लिया और खेतों की ओर मोड़ दिया।
हादसे में बस में सवार करीब 12 यात्रियों को हल्की चोट आईं। बस में कुल 38 यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के बेटे कर्ण प्रताप सिंह ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
बस चालक विकास के अनुसार, वह चंडीगढ़ से बस लेकर हिसार जा रहे थे। इस्माईलाबाद के समीप अचानक एक नंदी बस के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पार कर हाईवे की दूसरी ओर पहुंच गई। बस चंडीगढ़ की दिशा में घूम गई। इस दौरान चालक ने बस को पलटने से बचाने के लिए खेतों की ओर मोड़ दिया, जिससे बस खेत में उतर गई और बड़ा हादसा बच गया। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही इस्माईलाबाद पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि सुरक्षित यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। कुछ यात्रियों को मामूली चोट आई थीं, जो अन्य वाहनों से ही चले गए। एसएचओ इस्माईलाबाद सतीश पातड़ ने बताया कि हादसे में कुछ यात्रियों को हल्की चोट आई हैं। चालक की सूझबूझ से बस पलटने से बच गई और बड़ा हादसा होने से बच गया।