फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A batch of Haryana's sangat leaves for Pakistan religious tour

पाकिस्तान धार्मिक यात्रा के लिए हरियाणा की संगत का जत्था रवाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
A batch of Haryana's sangat leaves for Pakistan religious tour
A batch of Haryana's sangat leaves for Pakistan religious tour - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। खालसा साजना दिवस पर पाकिस्तान धार्मिक यात्रा के लिए हरियाणा की संगत कुरुक्षेत्र से रवाना हुई। ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में शीश नवाने और गुरु चरणों में अरदास के उपरांत एसजीपीसी सदस्य जत्थेदार हरभजन सिंह मसाना, जत्थेदार भूपिंद्र सिंह, शिअद हरियाणा महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष बीबी रविंद्र कौर, धर्म प्रचार कमेटी तजिंद्रपाल सिंह, शिअद प्रदेश प्रवक्ता कवलजीत सिंह, ने जत्थे में शामिल संगत को पासपोर्ट वितरित किए।
विज्ञापन

जत्थेदार हरभजन सिंह ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर की ओर से हर साल अलग-अलग ऐतिहासिक दिनों के उपलक्ष्य में संगत को पाकिस्तान सुशोभित सिखों के ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए भेजा जाता है। यह जत्था खालसा साजना दिवस (बैसाखी) पर पाकिस्तान भेजा जा रहा है। बीबी रविंद्र कौर ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा संगत को अपने ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन के लिए पाकिस्तान यात्रा का कार्य सराहनीय है।
विज्ञापन

सिख मिशन हरियाणा प्रभारी ज्ञानी मंगप्रीत सिंह ने बताया कि एसजीपीसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुजीत सिंह विर्क के दिशा-निर्देश पर शिरोमणि कमेटी द्वारा जत्थे को कुरुक्षेत्र से अमृतसर तक ले जाने तथा वापस अमृतसर से कुरुक्षेत्र लाने के लिए निशुल्क बस सेवा मुहैया कराई गई है। उन्होंने पाकिस्तान धार्मिक यात्रा के लिए संगत को वीजा देने की प्रक्रिया में सहयोग देने के लिए गृह मंत्रालय हरियाणा और केंद्र सरकार तथा पाकिस्तान एंबेसी के पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि बैसाखी पर 129 लोगों ने वीजा लगवाने के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 106 लोगों को वीजा मिला है। इस मौके पर जसवंत सिंह, तजिंद्र सिंह, राजिंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed