{"_id":"68eabdd6c55b93b92b04cbc6","slug":"97-people-benefited-from-the-health-camp-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-143707-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: शिविर में 97 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: शिविर में 97 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ
Sun, 12 Oct 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहोवा। सांसद नवीन जिंदल की फाउंडेशन की ओर से गांव सारसा में मेडिकल कैंप एवं सांसद खेल महोत्सव पंजीकरण शिविर लगाया गया। शिविर में डॉ.पूर्ण मल के नेतृत्व में टीम ने 97 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें। जबकि 18 लोगों के लैब टेस्ट किए गए।
नवीन संकल्प शिविर के दौरान कई आवेदन यशस्वी योजना से संबंधित पहुंचे। शिविर में सैकड़ों लोगों ने सांसद खेल महोत्सव के लिए भी पंजीकरण कराया। भाजपा सहरसा मंडल के महामंत्री जय भगवान मलिक ने बताया कि खेल महोत्सव के लिए युवाओं एवं खिलाड़ियों में बेहद उत्साह है। सांसद नवीन जिंदल खुद शूटिंग और पोलो के खिलाड़ी हैं। इसलिए उनका प्रयास है कि संसदीय क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा युवा खेलों में शामिल होने के लिए सांसद खेल महोत्सव के लिए अपना पंजीकरण करवाएं। इसके लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं।