फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   95 thousand cheated in the name of getting a job, three nominated

कयरलाइन कंपनी में नौकरी लगवाने के नाम पर युवती से ठगे 95 हजार, तीन नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
95 thousand cheated in the name of getting a job, three nominated
युवती को इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 95 हजार रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी एक लाख रुपये की और डिमांड कर रहे थे। पैसे न देने पर आरोपियों ने युवती का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। लाडवा वासी निशा ने लाडवा थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि 28 मार्च को राहुल शर्मा ने उसे फोन पर कहा कि वह उसे इंडिगो एयरलाइन कंपनी में नौकरी लगवा देगा। उसके पास दो रिक्तियां हैं। दो अप्रैल को आशीष डोभाल नाम के व्यक्ति से उसका इंटरव्यू कराया गया। इंटरव्यू के बाद ई-मेल से उसे इंडिगो एयरलाइन भर्ती का फर्जी लेटर भेजा था। इसके एवज में राहुल शर्मा ने उससे 95 हजार 500 रुपये की मांग की थी, जिसमें 50 हजार रुपये सिक्योरिटी, 30 हजार रुपये इंश्योरेंस व 15 हजार 500 रुपये मेडिकल फीस बताई गई थी। यह रकम उसने मोहित निगम के खाता में ट्रांसफर की थी। इसके बाद भी आरोपी उससे एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। आरोपी राहुल शर्मा ने उसे यह फीस यूनिफार्म व मेडिकल फीस के लिए मांगी थी। जब उसने पैसे देने से इंकार कर दिया तो उसे गालियां दी और ऑफर लेटर कैंसल कर दिया। पैसे लेने के बाद आरोपी उसे नजरअंदाज करने लगे। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो राहुल शर्मा, मोहित निगम व आशीष डोभाल ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। सात जुलाई को उसकी राहुल शर्मा से आखिरी बात हुई थी। राहुल शर्मा ने उसे धमकी कि वह कोई रिफंड नहीं देगा। तथा उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed