फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   95 accused caught with drugs in three months

Kurukshetra News: तीन महीने में मादक पदार्थों के साथ पकड़े गए 95 आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
95 accused caught with drugs in three months
कुरुक्षेत्र। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया।
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस की ओर से तीन माह के दौरान मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 95 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 50 लाख रुपये से अधिक के नशीले पदार्थ भी बरामद किए। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वर्ष 2024 के प्रथम तीन माह की अवधि के दौरान पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 60 अभियोग दर्ज किए, जिसमें 95 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 50 लाख रुपये से अधिक के नशीले पदार्थ बरामद किए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस अवधि में पुलिस ने आरोपियों से 10 किलो 465 ग्राम अफीम, एक क्विंटल 19 किलो 988 ग्राम चूरापोस्त, 253.20 ग्राम हेरोइन/चिट्टा, 132.20 ग्राम स्मैक, 27 किलो 640 ग्राम गांजा तथा 130 नशे की गोलियां बरामद कीं। वहीं पुलिस ने अफीम की खेती करने के मामले में भी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 1056 अफीम के पौधे बरामद हुए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने टोल फ्री नंबर 74969-85327 जारी किया गया है। इस नंबर पर नशा बेचने वालों की सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा। जिले को नशा मुक्त करना ही पुलिस का ध्येय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed