{"_id":"628d3ee27fc38262342b3448","slug":"94-thousand-cheated-by-sending-qr-code-kurukshetra-kurukshetra-news-knl109288549","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्यूआर कोड भेजकर 94 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्यूआर कोड भेजकर 94 हजार की ठगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। ओएलएक्स पर सोफा खरीदने के बहाने शातिर ठग ने उपभोक्ता से 94 हजार रुपये की ठग लिए। आरोपी ने उपभोक्ता के पास क्यूआर कोड भेजा था, जिसे स्कैन करने के बाद उपभोक्ता के खाते से रकम निकाली गई थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
निशांक वासी सेक्टर-तीन ने थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में कहा कि उसने अपना सोफा बेचने के लिए ओएलएक्स एप पर विज्ञापन डाला था। इसके बाद उसके पास एक अनजान व्यक्ति ने मैसेज करके सोफा खरीदने की इच्छा जताई थी। उसने उससे मोबाइल नंबर ले लिया और कुछ देर बाद उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई।
मोबाइल पर सोफा का रेट छह हजार रुपये तय कर लिया था। उसके बाद उस व्यक्ति ने एक क्यूआर कोड भेजा, जिसे उसने स्कैन किया तो अलग-अलग किस्तों में उसके खाते से रुपये निकल गए। ठगी की भनक लगते ही उसने साइबर क्राइम की साइट पर शिकायत दी। उसके बाद उसकी रकम को होल्ड पर रख लिया गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जागरूकता से ही बचाव : डॉ. सिंगला
पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि शातिर विज्ञापन दी जाने वाली एप के जरिये लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। सामान खरीदने व बेचने का झांसा धोखाधड़ी कर रहे हैं। इससे बचने के लिए जागरूक रहे। किसी के भी साथ अपनी व्यक्तिगत, बैंकिंग या अन्य कोई जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। जागरूकता में ही ऑनलाइन ठगी से बचा जा सकता है।