फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   राजनीति का गढ़ रहा जींद, फिर भी नहीं दूर हुआ पिछड़ापन : कंडेला

राजनीति का गढ़ रहा जींद, फिर भी नहीं दूर हुआ पिछड़ापन : कंडेला

Fri, 02 Nov 2018 12:39 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
राजनीति का गढ़ रहा जींद, फिर भी नहीं दूर हुआ पिछड़ापन : कंडेला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जींद पूरे प्रदेश की राजनीति का केंद्र रहा है, लेकिन भाजपा सरकार से पहले सभी सरकारों ने इस क्षेत्र की पूरी तरह से अनदेखी की, जिसके चलते पिछड़ापन दूर नहीं हो पाया। अब भाजपा सरकार ने इस क्षेत्र की सुध ली है, जिसके बाद शहर ही नहीं आसपास के गांवों में भी विकास कार्य शुरू हुए है। जितने विकास कार्य अब यहां कराए जा रहे है, इतने इससे पहले कभी नहीं हो सके। यह दावा कंडेला खाप के प्रधान एवं जन कल्याण मंच के अध्यक्ष टेक राम कंडेला ने किया। वे वीरवार को जाट धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने मंच से जुड़े पदाधिकारियों व समाज के लोगों के साथ बैठक की, जिसकी अध्यक्षता मंच के जिला प्रधान रमेश चहल ने की। पत्रकारवार्ता में टेक राम ने कहा कि मंच ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह से मांग की है कि इस क्षेत्र में विकास की गति तेज की जाए। शहर के साथ-साथ आसपास लगते सभी 36 गांवों के विकास के लिए भी पर्याप्त ग्रांट दी जाए। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि एमएलए की तर्ज पर सरकार पूर्व सरपंचों को भी तीन हजार रुपये पेंशन दें, बारिश से किसानों की जो फसलें खराब हुई है, उनका मुआवजा दिया जाए। जींद में उपचुनाव जल्द कराया जाए। पत्रकारवार्ता के दौरान कैथल प्रधान सुभाष बड़सीकरी, पवन ढुल, अजमेर सिंह दालमवाला, नफे सिंह, चमन लाल,फकीर सिंह, जिले सिंह, छज्जू राम व खजान सिंह मौजूद रहे।


मंच के पदाधिकारी नियुक्त
टेक राम कंडेला ने बताया कि मंच को मजबूत बनाने के लिए पूरी टीम बना दी गई है, जिसके तहत ओम प्रकाश जैन जींद को राष्ट्रीय महासचिव तो वहीं राजकुमार सेतिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। ओम प्रकाश धीमान जींद को प्रदेश उपाध्यक्ष तो सत्यनारायण बंसल , सुभाष सेतिया को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। केलापति रेडू को महिला सेल की प्रदेश महासचिव बनाया गया है तो बीरमती रेडू को राष्ट्रीय महासचिव पद पर नियुक्त किया है। नौगांव खाप के प्रधान कुलदीप ढुल को पंचायती राज प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, नीलम देवी जींद को को जिला जींद प्रभारी बनाया गया है। आजाद सिंह कंडेला को जिला जींद का प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed