फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   गांव झंडौला में अवैध कब्जों पर चला पीला पंजा

गांव झंडौला में अवैध कब्जों पर चला पीला पंजा

Fri, 18 May 2018 12:57 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
गांव झंडौला में अवैध कब्जों  पर चला  पीला पंजा
मामूली विरोध के बीच गांव झंडौला में पंचायत की जमीन से छुड़ाया कब्जा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन। गांव झंडौला में वीरवार को कब्जों पर दोबारा पीला पंजा चला। ग्राम पंचायत झंडौला की अपील पर प्रशासन एवं पुलिस की देखरेख में हुई कार्रवाई शांतिपूर्वक पूरी हुई। ज्ञात रहे कि ग्राम पंचायत की 4 कनाल 18 मरले पंचायती जमीन पर गांव के मलकीत सिंह, रवि प्रकाश, कुलविंद्र, सोमनाथ, पृथ्वी, सुनहरी देवी, सुरजीत सिंह सुखविंद्र, हरकेश, किशना राम व विद्या देवी द्वारा कई सालों से कब्जा किया हुआ था। ग्राम पंचायत झंडौला द्वारा एसडीएम शाहाबाद की अदालत मे कब्जाधारियों के खिलाफ डाली गई याचिका पर कार्रवाई में एसडीएम शाहाबाद की अदालत द्वारा कब्जाधारियों को बेदखल कर दिया गया था, जिस पर पंचायत ने प्रशासन के सहयोग से 20 मार्च को कब्जा ले लिया था। गांव की सरपंच पूजा रानी का कहना है कि सरकार ने ग्राम पंचायत झंडौला की इस 4 कनाल 18 मरले पंचायती जमीन पर चारदीवारी करने के लिए 1 लाख 96 हजार रुपये की अनुदान राशि भेजी थी।
उन्होंने कहा कि जब पंचायत ने इस जमीन पर चारदीवारी करने के लिए निर्माण कार्य शुरू करना चाहा तो उपरोक्त कब्जाधारियों ने पंचायत के कार्य में दोबारा बाधा डाल दी। पंचायत को निर्माण कार्य शुरू नहीं करने दिया। उन्होंने बताया कि पंचायत ने इस मामले को लेकर दोबारा उपायुक्त कुरुक्षेत्र को गुहार लगाई थी, जिस पर उपायुक्त कुरुक्षेत्र ने ग्राम पंचायत को दोबारा पुलिस सहायता प्रदान करते हुए बाबैन के नायब तहसीलदार साहब सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर कार्रवाई करने के आदेश जारी किए। उपायुक्त के आदेश पर वीरवार को बाबैन के बीडीपीओ कंवरभान सिंह नरवाल, नायब तहसीलदार बाबैन साहब सिंह थाना प्रभारी छोटू राम, सरपंच पूजा रानी, एसईपीओ सुखदेव सिंह, ग्राम सचिव संदीप कुमार दल बल के साथ दोबारा गांव झंडौला पहुंचे और उन्होंने जेसीबी की मदद से ने केवल पंचायती जमीन से कब्जों को हटाया, बल्कि इस जमीन पर दीवार का निर्माण करने के लिए तुरंत नींव खोदकर काम भी शुरू करवा दिया।
विज्ञापन

शुरू में गांव की कुछ महिलाओं ने सुनहैरी देवी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत व प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन बाबैन के थाना प्रभारी छोटू राम ने सूझबूझ व संयम से काम लेते हुए महिला पुलिस की सहायता से न केवल महिलाओं को समझाया, बल्कि उन्हें घर लौटने के लिए प्रेरित किया। बीडीपीओ कंवरभान सिंह नरवाल ने कहा कि पंचायत की जमीन पर किसी भी व्यक्ति को कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि अब गांव के किसी व्यक्ति ने इस जमीन पर शुरू किए गए निर्माण कार्य में कोई परेशानी पैदा की उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत ने हमारे साथ पक्षपात पूर्ण कार्रवाई की
गांव के मलकीत सिंह, रवि प्रकाश, कुलविंद्र, सोमनाथ, पृथ्वी, सुनैहरी देवी, सुरजीत सिंह, सुखविंद्र, हरकेश, किशना राम व विद्या देवी आदि का कहना था की पंचायत उनके साथ चुनावी रंजिश को लेकर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि गांव के चारों और लोगों ने पंचायती जमीन पर कब्जा किया हुआ है, जिनके खिलाफ पंचायत कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि उनके पूर्वजों ने इस जमीन के लिए पंचायत को मुआवजा भी दिया हुआ है, लेकिन पंचायत उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस जमीन को लेकर न्यायालय में मामला दायर कर रखा है, लेकिन अधिकारियों ने उसकी भी कोई परवाह नहीं की है जो उनके साथ अन्याय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed