फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   विदेश में जा रहे तफरी मारने जा रहे है मुख्य्रे : किरण

विदेश में जा रहे तफरी मारने जा रहे है मुख्य्रे : किरण

Mon, 07 May 2018 01:32 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
विदेश में जा रहे तफरी मारने जा रहे है मुख्य्रे : किरण
विदेश में तफरी मारने जा रहे हैं मुख्यमंत्री : किरण चौधरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिपली (कुरुक्षेत्र)।
यमुनानगर के सढ़ौरा में आयोजित परिवर्तन रैली में जाते समय कांग्रेस की वरिष्ठ नेता किरण चौधरी का काफिला पिपली में रुका। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विदेश दौरे को लेकर किरण चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पहले भी प्रदेश में निवेश के लिए कई बार विदेश जा चुके हैं। प्रदेश की जनता इस वक्त सड़कों पर उतरने को मजबूर है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री विदेश दौरे पर जा रहे हैं, पूरा मंत्रिमंडल विदेशों में तफरी मारने जा रहा है। किरण चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार की नीयत काम करने की नहीं बल्कि विदेशों में तफरी मारने की है। पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। किसानों की फसल का अभी तक मंडियों से उठान नहीं हुआ है। किसान सड़कों पर जाम लगाने को मजबूर हो रहा है। वहीं मुख्यमंत्री के प्रदेश के हर जिले में रोड शो को उन्होंने शून्य बताया। यही नहीं बसपा और इनेलो के गठबंधन के बाद एसवाईएल के पानी को लेकर जेल भरो आंदोलन को नौटंकी बताया और कहा कि इनेलो ने एसवाईएल के पानी को लेकर पूरे प्रदेश में नौटंकी कर रखी है। रावी नदी और एसवाईएल के पानी बारे सहित कई और मुद्दों पर भी जमकर किरण चौधरी ने भाजपा और इनेलो पर निशाना साधा। इस दौरान सुभाष पाली साथियों सहित स्वागत करने पहुंचे। इस मौके पर उदय चौधरी, सतबीर आढ़ती, राहुल बुखापुरी, सूबे सिंह, गुलजार, मेजर बोडी, अजय सैनी, मोहन लाल तिगरी, गौरव चौधरी, अभिषेक, बिल्लु तिगरी, माला बारना, पुरुषोत्तम कमोधा, शमशेर आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed