{"_id":"5ae227694f1c1b61098b67ff","slug":"91524770665-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपा ने की 60 लाख की गृहकर रिकवरी, 50 लाख बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपा ने की 60 लाख की गृहकर रिकवरी, 50 लाख बकाया
Updated Fri, 27 Apr 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन में बाजार में बड़े वाहन दिखे तो कटेंगे चालान
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद । नगर पालिका प्रशासन ने 60 लाख गृह कर रिकवरी की है,जबकि 50 लाख गृहकर अभी भी बकाया है। जिसकी रिकवरी के लिए नपा प्रशासन कार्य कर रहा है। यह जानकारी नगर पालिका प्रधान बलदेव राज चावला ने पत्रकारों से बातचीत में दी।
उन्होंने बताया कि नपा ने 1 करोड़ 10 लाख का हाउस टैक्स वसूलना था, जिसमें से करीब 60 लाख का चुके हैं। उन्होंने बताया कि नपा द्वारा जल्द ही वार्डों में जाकर गृहकर वसूली के लिए जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे, जिससे सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि लोगों को गृहकर अदा करना चाहिए, जोकि जनता के हित में है। वहीं उन्होंने कहा कि बार-बार शिकायतें मिल रही हैं कि दिन के समय बड़े वाहन बाजारों के अंदर घुस जाते हैं जिस कारण बाजार में जाम लग जाता है, इसलिए नपा प्रशासन ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि अब नपा की टीम बाजार का सर्वे करेगी और अगर बड़ा वाहन बाजार में खड़ा पाया गया तो पुलिस की मदद से वाहन का चालान किया जाएगा। चावला ने कहा कि नगर में सीवर लाइन डालने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। अब जिन-जिन वार्डों में सीवर लाइन डाली है वहां पर सड़क पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि चल रहे विकास कार्य को लेकर अगर जनता को दिक्कत आती है तो पब्लिक तुरंत कार्यालय में संपर्क कर सकती है। उन्होंने कहा कि राज्यमंत्री कृष्ण के दिशा निर्देशों पर शहर के सभी वार्डों का समान रूप से विकास करवाने के लिए नपा ने टेंडर पास किए हैं। इस अवसर पर मुलख राज गुंबर, अरुण कंसल, लिपिक सुभाष चंद, बलवान कुमार, कृष्ण कुमार, ओमपाल, नरेंद्र, पंडित टेक चंद शर्मा, पिंकी साहनी सहित अनेक पार्षद मौजूद रहे।