{"_id":"5a4e76384f1c1b5c248b6592","slug":"91515091512-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप प्रधान ने लिया तीर्थ पर चल रहे निर्माण कार्य का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप प्रधान ने लिया तीर्थ पर चल रहे निर्माण कार्य का जायजा
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नप प्रधान ने लिया तीर्थ पर चल रहे निर्माण कार्य का जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
नगर पालिका प्रधान अशोक सिंगला ने वीरवार को सरस्वती महोत्सव को लेकर तीर्थ पर चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। सिंगला ने निर्माण कार्य में प्रयुक्त हो रही सामग्री की भी जांच की। साथ ही समय पर काम निपटाने के निर्देश दिए। सिंगला ने कहा कि कार्य में किसी तरह की लापरवाही हुई तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि कुछ दिन पहले ही नपा प्रधान के नेतृत्व में नपा टीम ने मॉडल टाउन में चल रहे गली निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया था। इसमें घटिया सामग्री की आशंका के चलते सैंपल भी लिए थे। प्रधान अशोक सिंगला ने कहा कि शहर में विकास कार्य के चलते जगह-जगह निर्माण कार्य चल रहे हैं। इसमें किसी भी प्रकार की मिलावटखोरी और घटिया सामग्री प्रयोग न हो, इसके लिए समय-समय पर टीमें जांच करती हैं। इस मौके पर नगर पालिका उपप्रधान दीपक अत्री, गुरविंद्र सिंह, प्रवीण काला मौजूद रहे।