{"_id":"59e107cd4f1c1bee688b58fa","slug":"91507919821-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशासन सहयोगी ने किया स्कूल का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुशासन सहयोगी ने किया स्कूल का औचक निरीक्षण
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशासन सहयोगी ने किया स्कूल का औचक निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा। मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी निलाजंना ने शुक्रवार को खंड के गांव बनी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में साफ-सफाई, पीने के पानी की व्यवस्था देखी। उन्होंने स्कूल में स्कूल स्टाफ के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने स्कूल में शिक्षा ले रहे बच्चों के साथ अपने अनुभवों को साझा किया। उनसे स्कूल में शिक्षा आदि में आने वाली समस्या के बारे में पूछताछ की। स्कूल की साफ-सफाई व्यवस्था को देखकर उन्होंने न केवल स्कूल स्टाफ की प्रशंसा की, बल्कि स्कूल में स्कूल स्तर पर चल रही व्यवस्थाओं पर संतोष जाहिर किया। स्कूल के प्रधानाचार्य ने स्कूल स्टाफ की कमी के बारे में अवगत कराया। कहा कि स्कूल में पंजाबी, सोसल साइंस, ड्राइंग, पीजीटी मैथ के टीचरों की कमी के साथ स्कूल में चपड़ासी और माली की रिक्त पड़ी सीट से भी अवगत करवाया और जल्द से जल्द भरवाने की मांग की। टीचरों की कमी से बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो सके। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य अमरजीत शर्मा, डीपीई निरंजन सह, प्राध्यापक विवेक कुमार आदि उपस्थित थे।