फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   लीड समाचार-वीरवार को 9

लीड समाचार-वीरवार को 9

Thu, 03 Aug 2017 12:23 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
लीड समाचार-वीरवार को 9
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
वीरवार को 98 एमएम बारिश के दौरान शहर की सीवरेज व्यवस्था फेल नजर आई। शहर की अधिकांश सड़कें विशेषकर पुराना शहर, मेन बाजार, अंबेडकर चौक, रेलवे रोड, एलआईसी रोड, पुराना बस अड्डा रोड, ज्योतिनगर, महाराणा प्रताप चौक और अधिकांश सेक्टरों में भी जलभराव से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।
लोगों का आरोप है कि नाले नालियों की बारिश से पहले सफाई न होने और पालिथीन पर प्रतिबंध के बावजूद अधिकारियों की नाक तले इसके उपयोग और बिक्री के जारी रहने से ये हालात पैदा हुए हैं। यहां खास बात यह रही कि जहां आम लोगों ने जलभराव की समस्या को झेला, वहीं थानेसर नगर परिषद के एग्जीक्यूटिव आफिसर बीएन भारती के सरकारी आवास तक में पानी घुसा आया। हालांकि उनके घर में बारिश के पानी को निकालने के लिए मुलाजिम जुटे रहे, जिसके कई घंटे बाद स्थिति सामान्य हो सकी। वहीं जब ईओ बीएन भारती से शहर के हालात पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि नगर परिषद ने 50 मुलाजिम विशेष रुप से नाले, नालियों की सफाई के लिए लगाए हैं। हालांकि शहर वासियों का कहना है कि बाजारों और गली कालोनियों में नाले नालियों के ऊपर अति क्रमण की वजह से यह हालात बारिश में हर बार होते हैं। नगर परिषद और जिला प्रशासन नाले नालियों पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जगह चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन

-------------------------------------------
परियोजना पूरी होने पर दूर होगी समस्या
नगर परिषद थानेसर के एग्जीक्यूटिव आफिसर बीएन भारती का कहना है कि बुधवार को लगातार बारिश हुई थी, जिसके कारण ओवरफ्लो हो गया और पानी उनके घर में भी घुस आया, लेकिन जब उन्हें बताया गया कि एक दिन पहले और 23 जुलाई एवं 30 जुलाई को भी उनके सरकारी आवास सहित ज्योतिनगर की रोड पर यही हालात थे तो उन्होंने कहा कि सरकार शहर की निकासी का पुख्ता प्रबंध करने के लिए 37 करोड़ रुपये की परियोजना मंजूर की है। इस परियोजना पर कार्य शुरू हो चुका है और इस परियोजना के पूरा होने के बाद शहर में निकासी की समस्या से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------------------
शाहाबाद में अलर्ट जारी, कर्मचारियों की छुट्टियां रद
शाहाबाद में तीन दिनों से लगातार जारी बारिश के चलते प्रशासन की ओर से रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है, जिसके चलते सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। इसी को लेकर बुधवार को खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में आपात बैठक बुलाई गई। जिसकी अध्यक्षता बीडीपीओ संदीप भारद्वाज ने की। उन्होंने बारिश में बढ़ोतरी को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार अलर्ट जारी करने की जानकारी थी। उन्होंने बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा बारिश की सूरत में सभी आरंभिक तैयारियों की समीक्षा की।
------------------------------------------
संवेदनशील गांवों के लिए जरूरी निर्देश
बीडीपीओ ने मारकंडा नदी के साथ लगते गांवों रामनगर मजलसी, कलसाना, कठवा आदि गावों में सरपंचों को ग्राम सचिवों के माध्यम से निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक गांव में सीमेंट या प्लास्टिक के कम से कम सौ-सौ कट्टे तैयार रखें तथा जेसीबी मशीनों के चालकों के नंबर भी दर्ज रखें, ताकि विपरीत स्थिति में यह राहत कार्य में काम आ सकें।
----------------------------------------------------------
नदी के मुहाने पर बसी मारकंडा कालोनी वासियों को किया सचेत
बीडीपीओ ने शाहाबाद में नदी के साथ लगते डेरों तथा नदी के मुहाने बसी मारकंडा कालोनी के लोगों का सचेत किया जाए और मारकंडा नदी के जलभराव पर पल-पल नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतें, डेरे, नदी किनारे स्थित कालोनियों के बच्चे नदी के आस-पास घूमते है जिन पर रोक लगाई जाए, क्योंकि बारिश के चलते किसी भी समय नदी में पानी की मात्रा बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि नदी के साथ लगते गांवों के लोग स्वयं भी इसमें सहयोग करें ताकि अगर कोई दिक्कत होती है तो इससे निपटा जा सके।

-----------------------------------------------------------
पिहोवा में कई इलाके जलमग्न
मानसून से पूर्व प्रशासन द्वारा बरसात के पानी की निकासी के लिए किए दावे की पोल बारिश ने खोल कर रख दी है। मंगलवार देर रात से शुरू हुई बारिश से शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए है। बस स्टैंड, गुरुद्वारा रोड, मॉडल टाऊन, गुरु नानक कालोनी, फॉरमरला कालोनी सहित कई सरकारी परिसर में बरसाती पानी की निकासी नहीं होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बदतर हालत तो फॉरमरला कालोनी में थी। जहां बरसाती पानी लोगों के घरों में घुस गया। लोगों का कहना है पिछले 40 वर्षो से यह समस्यर ज्यो की त्यो बनी हुई है। जब भी बरसात होती है उनके लिए आफत हो जाती है। पानी की निकासी ना होने से पानी घरों में घुस जाता है।
बाक्स
बुधवार सुबह आठ से वीरवार सुबह आठ बजे तक जिला में बारिश
-------------------------------------------------
थानेसर ब्लाक- 92 एमएम
पिहोवा ब्लाक-74
शाहाबाद ब्लाक-51
बाबैन ब्लाक- 4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed