{"_id":"6663a12df2cd64bf79067436","slug":"89-girl-students-got-jobs-in-employment-fair-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-119217-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रोजगार मेले में 89 छात्राओं को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रोजगार मेले में 89 छात्राओं को मिली नौकरी
Sat, 08 Jun 2024 05:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। इस मेले में व्यवसाय सीविंग टेक्नालाॅजी, कोपा, बेसिक कोसमेटोलॉजी, ड्राफ्ट्समैन सिविल तथा मैकनिकल, एसओटी से लगभग 152 छात्राओं ने भाग लिया। इस जॉब फेयर में जिला कुरुक्षेत्र, पानीपत, करनाल, अंबाला की आईटीआई तथा नॉन आईटीआई छात्राओं ने शिरकत की, जिनमें से 89 को रोजगार मिला।
प्रधानाचार्य देव किशन ने कहा कि इस जॉब फेयर में मैसर्ज महिंंद्रा एंड महिंंद्रा हमायुपुर के एचआर विरेंद्र देशवाल, इशांका चौहान व उनकी टीम ने कैंपस इंटरव्यू लिया। कंपनी के एचआर ने उनको मौके पर चयनित कर लिया। शिक्षुता शाखा और प्लेसमेंट के इंचार्ज जसवंत राय ने बताया कि इस कंपनियों में मैसर्ज महिंद्रा एंड महिंंद्रा हमायुपुर अंबाला में 152 छात्राओं में से 89 छात्राओं का चयन स्थायी व शिक्षुता के लिए किया गया। चयनित छात्राओं को 24 जून को कंपनी में नियुक्ति दी जाएगी।