{"_id":"67e4564757d9559e6c054ded","slug":"87-thousand-900-rupees-withdrawn-from-womans-account-by-changing-atm-card-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-133291-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एटीएम कार्ड बदल महिला के खाते से निकाले 87 हजार 900 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एटीएम कार्ड बदल महिला के खाते से निकाले 87 हजार 900 रुपये
विज्ञापन
पिहोवा। महिला को एटीएम बूथ पर एक युवक से रुपये निकलवाने में मदद भारी पड़ गई। युवक ने महिला का एटीएम कार्ड बदल लिया और 87 हजार 900 रुपये निकाल लिए। पुलिस को दी शिकायत में नागलियां प्लाॅट कलसा की रहने वाली नरेंद्र कौर ने बताया कि वह आठ मार्च को साढ़े तीन बजे के करीब एक पीएनबी की शाखा में स्थित एटीएम बूथ से रुपये निकालने के लिए गई थी। उसने दो बार प्रयास किया लेकिन रुपये नहीं निकले। इस पर पास खड़े युवक से उसने रुपये निकलवाने में मदद मांगी। युवक ने भी उसे एटीएम से रुपये नहीं निकलने की बात कही और उसने उसे दूसरा कार्ड थमा दिया। दस मिनट बाद उसके खाते से तीन बार 25-25 हजार रुपये तीन बार में निकाल लिए गए व 18 मार्च को सुबह दोबारा से उसके खाते से 12 हजार नौ सौ रुपये की धनराशि निकाली गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घर के बाहर से पिकअप चोरी
लाडवा। शहर की महावीर काॅलोनी से घर के बाहर खड़ी एक पिकअप चाेरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पिकअप व चोरों की तलाश शुरू कर दी है। दर्ज शिकायत के अनुसार नरेश कुमार ने बताया कि वह रविवार को अपने पिकअप वाहन को शाम के आठ बजे के करीब तहसील रोड की गली नंबर एक में खड़ा कर चला गया। सुबह जब पहुंचा तो वहां उसका पिकअप वाहन नहीं मिला। संवाद