फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   8160 candidates appeared for primary teacher exam in Kurukshetra.

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में 8160 अभ्यर्थियों ने दी प्राथमिक अध्यापक की परीक्षा

Sun, 29 Sep 2024 04:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 29 Sep 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
8160 candidates appeared for primary teacher exam in Kurukshetra.
कुरुक्षेत्र। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से शनिवार को प्राथमिक अध्यापक (पीआरटी) की परीक्षा 37 केंद्रों पर ली गई। शाम के सत्र में 10500 में से 8160 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 1890 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा कड़े पहरे में ली गई, जिसके लिए थ्री टायर जांच की गई तो वहीं ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए। जिला प्रशासन की ओर से हर परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे तो वहीं परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो, इसके लिए केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में धारा 163 लागू की गई। सुरक्षा को देखते हुए जैमर लगाए गए, वीडियोग्राफी और सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा ली गई। परीक्षा केंद्रों पर बैठने, साफ-सफाई को लेकर उचित प्रबंध किए गए।
विज्ञापन

जैमर लगाए जाने पर केंद्र के आस-पास के लोगों को संपर्क साधने में परेशानी झेलनी पड़ी। डेढ़ बजे प्रत्येक केंद्र पर सिटिंग प्लान लगा दिया गया था और दो से तीन बजे के बीच अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक हाजिरी कर एवं दस्तावेज जांच के बाद प्रवेश दिया गया। तीन बजकर 45 मिनट पर परीक्षा प्रारंभ हुई तथा साढ़े पांच बजे संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा : रोहतास
परीक्षा नोडल अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा ने कहा कि जिलेभर के 37 केंद्रों पर आयोजित प्राथमिक अध्यापक (पीआरटी) की परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुई है। परीक्षा कराने को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा संपन्न हुई। 8160 अभ्यर्थी परीक्षा में हाजिर रहे।


बॉक्स
---
कुछ प्रश्न रहे मुश्किल : प्रीति
परीक्षार्थी प्रीति ने बताया कि वह झज्जर से परीक्षा देने के लिए पहुंचीं थी। पीआरटी की परीक्षा आसान रही। लेकिन उन्हें कुछ प्रश्न नहीं आते थे। कुछ प्रश्न बहुत आसान और कुछ बहुत मुश्किल प्रश्न पूछे गए थे।

बॉक्स
परीक्षा आसान रही : सौरभ
रोहतक से परीक्षा देने पहुंचे सौरभ ने कहा कि परीक्षा का स्तर ठीक रहा। स्वास्थ्य और साइंस विषय के सामान्य प्रश्न पूछे गए थे और सभी प्रश्न पाठ्यक्रम के मुताबिक ही आए थे। उम्मीद है कि परीक्षा पास हो जाएगी।


बॉक्स
परीक्षा के बाद शहर में बनी जाम की स्थिति
धर्मनगरी में कईं जिलों से परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के बाद बसों में सफर करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं परीक्षा के पश्चात रेलवे रोड, पुराने बस अड्डे, मोहन नगर चौक, नए बस अड्डे, बिरला मंदिर चौक व थर्ड गेट पर जाम की स्थिति बनी रही तथा वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। इससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। बस स्टैंड सहित रेलवे स्टेशन पर भी भीड़ का माहौल बना रहा। जाम खुलवाने को लेकर पुलिसकर्मी भी पसीना बहाते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed