फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   7वें छठ महोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल भजन संध्या एवं भंडारा 13 को

7वें छठ महोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल भजन संध्या एवं भंडारा 13 को

Mon, 12 Nov 2018 12:22 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
7वें छठ महोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल भजन संध्या एवं भंडारा 13 को
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर पर 7वें छठ महोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल भजन संध्या एवं अखंड भंडारा 13 नवंबर को होगा। इसमें दिल्ली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, सांसद एवं भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी विशेष रूप से शामिल होंगे। वहीं भोजपुरी कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से धमाल मचाएंगे। सेवा समिति के तत्वाधान में केडीबी ऑफिस के सहयोग से यह कार्यक्रम कराया जाएगा।
रेलवे रोड स्थित निजी होटल में सदस्यों की बैठक को संबोधित करते हुए समिति के प्रदेशाध्यक्ष संतोष पासवान एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमा शंकरदास ने बताया कि 13 नवंबर को सुबह 12 बजे पंडित उमेश पाठक वेदाचार्य के सान्निध्य में भगवान सूर्य नारायण की मूर्ति स्थापित होगी। शाम चार बजे दीप प्रज्ज्वलन और शाम 6 बजे भंडारा आरंभ होगा। शाम 7 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आरंभ होंगे, जिसमें मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह मुख्यातिथि होंगे। सांसद राजकुमार सैनी दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ भारतीय खाद्य निगम हरियाणा के महाप्रबंधक ओमप्रकाश करेंगे। इसी के साथ थानेसर के विधायक सुभाष सुधा, लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी, पूंडरी विधायक दिनेश कौशिक, भगवान परशुराम कॉलेज के चेयरमैन जयभगवान शर्मा डीडी, डॉ. आरआर फुलिया, एफसीआई के जिला प्रबंधक जनार्र्दन पासवान, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रणधीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मबीर मिर्जापुर, भाजपा नेता कृष्ण बजाज, भारतीय नौजवान सभा के अध्यक्ष अशोक शर्मा, पार्षद मनिंदर सिंह छिंदा, प्रेम चावला, शिवकुमार गुप्ता, सुरेंद्र सिंगला, एमपी गुप्ता, डॉ. पीसी तिवारी, ललित चावला, कुलविंदर सिंह खैरा, सुधीर चुघ, अशोक क्वातरा, सुदेशपाल बिट्टू एवं सतबीर शाक्य रिंकू मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

बैठक में डॉ. अर्जुन पासवान, राकेश पासी, सुबोध पासवान, लालबहादुर मेहतो, राजेंद्र मेहतो, राजकुमार पाल, हीरालाल पासवन, शिवजी मंडल, सुशील, जयचंद पासवान, चंद्रशेखर मेहतो, विष्णु, दिनेश राम, बदरी पासवान, रणधीर पासवान, धनवीर यादव, मोती पासवान, रणजीत पंडित, बिंदु राय, राजकुमार पासवान और सदानंद इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भोजपुरी कलाकार मचाएंगे धमाल
छठ पूजा में भोजपुरी गायिका हैप्पी, गायक सुधीर यादव संगम, रोहित प्रधान, एंकर एवं गायक सुनील शुभ सहित अन्य कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। वहीं दिल्ली के कलाकार सौरभ एवं सुदामा ग्रुप के साथी देवी-देवताओं की झांकियों के साथ अनुपम छटा बिखेरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed