फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   मॉरिशस की धरा पर मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव:सोलंकी

मॉरिशस की धरा पर मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव:सोलंकी

Thu, 02 Aug 2018 01:29 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
मॉरिशस की धरा पर मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव:सोलंकी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र । हरियाणा एवं हिमाचल के राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से मॉरिशस की धरा पर पहले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाए और पवित्र ग्रंथ गीता का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचाया जाए। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर योजना पर काम कर रही है।
राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी बुधवार को देर शाम मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर के सभागार में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर बोल रहे थे। इससे पहले राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी, हरियाणा की नगर निकाय मंत्री कविता जैन, मॉरिशस के भारत में उच्चायुक्त जे गोवर्धन, विधायक सुभाष सुधा, राज्यपाल के सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, उपायुक्त डॉ. एस एस फुलिया, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, सीईओ केडीबी पूज चांवरिया ने दीपशिखा प्रज्वलित कर विधिवत रुप से केडीबी स्वर्ण जयंती समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी व सभी मेहमानों ने केडीबी के वृत्तचित्र और केडीबी एंथम का विमोचन किया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल ने केडीबी के 50 वर्षंो के स्वर्णिम सफर के साथ जुड़े सदस्य सचिव, सीईओ केडीबी व अन्य अधिकारियों व गणमान्य लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

राज्यपाल ने केडीबी के स्वर्ण जयंती समारोह पर प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न गुलजारी लाल नंदा को सांसद व राजनैतिक रुप से अधिक जानते थे, लेकिन कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के गठन और विकास के प्रति समर्पण भाव को देखने का मौका केडीबी के वृत्तचित्र से मिला। उन्होंने समर्पण भाव से कुरुक्षेत्र के तीर्थों का विकास करने का काम किया। इससे स्पष्ट होता है कि पूर्व प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा राजनैतिक कम और भारतीय संस्कृति को समर्पित व्यक्तित्व थे। जिस धरा पर राजा कुरु ने हल चलाया और भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का संदेश दिया आज उस कर्मभूमि को आध्यात्मिक राजधानी कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। इस पावन धरा को पूरी दुनिया में पहचान दिलाने का काम कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने किया। इसलिए केडीबी के 50 सालों के सफर को स्वर्णिम सफर कहा जा सकता है। इसलिए सरकार ने इस पावन भूमि के तीर्थों और पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए श्रीकृष्णा सर्किट के तहत करीब 100 करोड़ का बजट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉरिशस के भारत में उच्चायुक्त जे गोवर्धन ने गोल्डन जुबली समारोह पर बधाई देते हुए कहा कि मॉरिशस भी अपनी 50वीं सालगिरह मना रहा है और इस अवसर पर विश्व हिन्दी सम्मेलन का आयोजन भी मॉरिशस में किया जा रहा है। मॉरिशस से ही हिंदी को विश्व की सातवीं भाषा दर्जा देने की आवाज को बुलंद किया जाएगा और 15 अगस्त को भारत का स्वतंत्रता दिवस समारोह भी धूमधाम से मॉरिशस में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मॉरिशस में बच्चों की शिक्षा और ओपन हार्ट सर्जरी जैसे बिमारियों का ईलाज नि:शुल्क किया जा रहा है और मॉरिशस में 10 हजार डालर पर केपिटा आय है और लोगों ने पत्थर की भूमि से मॉरिशस को सोने की भूमि बनाने का काम किया है।
कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने लोगों को स्वर्ण जयंती समारोह की बधाई देते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर गीता का संदेश दिया गया और इसी धरती पर संस्कृति और संस्कारों का जन्म हुआ, इसलिए इस कर्मभूमि से उपजे गीता के संदेश को पूरी दुनिया में सरकार पहुंचाने का काम कर रही है। सरकार का प्रयास है कि 48 कोस परिक्रमा के लिए बसें चलाई जाए और पर्यटक 48 कोस के तीर्थो और पयर्टन स्थलों का अवलोकन कर सके। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि नंदा जी के प्रयासों से ही केडीबी और ब्रह्मसरोवर का निर्माण हुआ। आज इस ब्रह्मसरोवर में निरंतर जल प्रवाह की योजना पर काम लगभग पूरा हो चुका है। कार्यक्रम के दौरान 16 मिनट का वृतचित्र में नजर आया केडीबी का स्वर्णिम इतिहास भी नजर आया।

सौ से अधिक तीर्थो की पहचान, धीरे-धीरे होंगे विकसित : अग्रवाल
राज्यपाल के सचिव एवं केडीबी सदस्य सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने मेहमानों का स्वागत करते हुए केडीबी के 1968 से लेकर वर्ष 2018 तक के 50 सालों के अद्भुत सफर पर प्रकाश डाला और कहा कि केडीबी द्वारा 100 से अधिक तीर्थों की पहचान कर ली गई है और धीरे-धीरे इन तीर्थों को विकसित किया जाएगा।



कार्यक्रम में इन्हें किया गया सम्मानित
इनमें सदस्य सचिव कोमल आनंद, उर्वशी गुलाटी, राज्यपाल के सचिव केडीबी सदस्य सचिव डा. अमित अग्रवाल, सीईओ केडीबी रहे एके यादव, चीफ आर्किटेक्ट वीएन शाह, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी मोहिंद्र कुमार, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रेणु फुलिया, हेमा शर्मा, डॉ. किरण सिंह, डॉ. पूजा भारती आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed