फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   शहर व आस-पास के क्षेत्र में 12 घंटे बिजली आपूर्ति रही ठप

शहर व आस-पास के क्षेत्र में 12 घंटे बिजली आपूर्ति रही ठप

Mon, 28 May 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
शहर व आस-पास के क्षेत्र में 12 घंटे बिजली आपूर्ति  रही ठप
पानीपत ग्रिड खराब, कुरुक्षेत्र के पांच पॉवर हाउस की बिजली रही ठप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी रविवार को 12 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे 44 डिग्री तापमान के चलते भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं आने पर बिजली निगम के अधिकारियों के पास शिकायतों का भी अंबार लग गया, लेकिन शाम करीब साढ़े छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो अधिकारियों व लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह सात बजे ही पानीपत के समीप ग्रिड में तकनीकी खामी के चलते कुरुक्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। 220 केवी बीबीएमबी पॉवर हाउस के अलावा कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, एनआईटी व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्थित पावर हाउस की बिजली आपूर्ति भी ठप रही, जिससे लगभग पूरे शहर के अलावा आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के चलते बिजली न होने पर लोगों की परेशानी और बढ़ गई। जहां बाजारों में दिनभर जनरेटर गूंजते रहे वहीं लोगों को पीने के पानी से लेकर अन्य सुविधाओं की के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। ब्रह्मसरोवर तट पर घूमने आए पश्चिमी बंगाल, उड़ीसा के पर्यटकों को भी भारी परेेेशानी का सामना करना पड़ा। वे ठंडे पेयजल के लिए भी भटकते रहे।
बॉक्स
20 लीटर दूध हुआ खराब : शिवनारायण
सन्निहित सरोवर पर दुकानदार शिवनारायण का कहना है कि दिनभर बिजली न मिलने से फ्रीज बंद रहा और उसका करीब 20 लीटर दूध खराब हो गया। उन्होंने अनेकों बार अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन बिजली नहीं होने का कोई कारण नहीं बताया गया।
विज्ञापन

बॉक्स
सभी वाटर कूलरों का पानी खत्म, भटकते रहे पर्यटक: सुखदेव
सन्निहित सरोवर पर दुकानदार सुखदेव सिंह का कहना है कि रविवार का दिन होने के नाते यहां सैकड़ों पर्यटक विभिन्न प्रदेशों से आए हुए थे, लेकिन यहां लगे सभी छह वाटर कूलरों का पानी खत्म हो गया और पानी के लिए पर्यटक भटकते रहे। यहां तक कि शौचालयों में भी पानी नहीं रहा, जिससे पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
सैकड़ों शिकायतें पहुंची, फाल्ट आने से ठप हुई थी आपूर्ति : एसडीओ
एसडीओ रणबीर सिंह का कहना है कि पानीपत ग्रिड में तकनीकी खामी आने के चलते ही बिजली आपूर्ति ठप हुई थी। इंजीनियर सुबह से ही इसे दुरुस्त करने में लगे थे। बिजली न आने पर निगम के पास सैकड़ों लोगों की शिकायतें पहुंची थीं। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed