{"_id":"5af1f2814f1c1b87028b8caa","slug":"81525805697-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मनगरी पर अतिक्रमण की मार, लोग लाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मनगरी पर अतिक्रमण की मार, लोग लाचार
Updated Wed, 09 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र । जिला व नगर परिषद अधिकारियों की अनदेखी व लापरवाही के चलते धर्मनगरी अतिक्रमण की चपेट में आई हुई है। शहर के मुख्य बाजार से लेकर अन्य बाजारों व सेक्टरों स्थित मार्केट में भी यह समस्या गहराती जा रही है। यहां तक कि शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाली पिपली-कुरुक्षेत्र रोड भी इससे अछूता नहीं रहा है। पिपली से लेकर केयू थर्ड गेट तक के करीब सात किलोमीटर लंबे इस रोड पर से जहां हजारों वाहन हर रोज गुजरते हैं वहीं यह रोड भी पूरी तरह से संकुचित हो चुका है और हर रोज हादसे की संभावना बनी रहने लगी है। अनेकों हादसे इसी अतिक्रमण के चलते हो चुके हैं जिसमें कई लोग चोटिल हुए हैं। इस रोड के अलावा शहर की अधिकतर सड़कें पूरी तरह से संकरी हो चुकी हैं तो राहगीरों का निकलना भी दूभर हो गया है। दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण व चरमराई पार्किंग व्यवस्था के चलते जाम की स्थिति भी हर समय बनी रहने लगी है। शहर की मुख्य सड़क व बाजारों के हालात नगर परिषद से लेकर जिला प्रशासन की अनदेखी की पोल खोल रहे हैं जहां राहगीरों को भारी खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। शहर के मुख्य बाजार, शास्त्री बाजार, हनुमान मंदिर मार्केट, एसडी स्कूल मार्केट, झांसा रोड, बिरला मंदिर, अंबेडकर चौक, पुराना बस अड्डा, मोहन नगर चौक, पिपली गीता द्वार सहित लगभग सभी बाजारों में अतिक्रमण की समस्या दिनोंदिन गहराती जा रही है जिस पर अंकुुश लगाने के लिए कोई भी विभाग व अधिकारी जहमत नहीं उठा रहा है। हालात यह हैं कि अतिक्रमण रोकने का जिम्मा उठा रही नगर परिषद के अपने ही बाजार में अतिक्रमण की समस्या नासूर बनती जा रही है और नगर परिषद के अधिकारी भी यहां से हर रोज आंखे बंद कर निकल जाते है तो वहीं पिपली-कुरुक्षेत्र रोड से हर समय जिला प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा वीआईपी व पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है, इसके बावजूद नगर परिषद व पुलिस प्रशासन लंबे समय से इस पर रोक लगाने के लिए कोई कदम भी नहीं उठा सकी है और यही कारण है कि अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे है।
विधायक, डीसी व एसपी द्वारा लिए जायजे का भी असर नहीं
मुख्यमंत्री मनोहर लाल का रोड शो शहर के मुख्य बाजार से 19 मई को गुजरेगा जिसको लेकर अधिकारियों ने पिछले सप्ताह ही बाजार से गुजरने वाली सड़कों का जायजा लिया था। इस दौरान वे भी अतिक्रमण को देख चौंक गए थे और विधायक व डीसी ने तत्काल ही अतिक्रमण पर रोक के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए थे। यहां तक कि दो दिन मुनादी व इसके बाद कार्रवाई के लिए भी कहा गया लेकिन न मुनादी हो पाई और न ही कार्रवाई, जिसके चलते अतिक्रमण की समस्या पर अंकुश नहीं लग पाया है।
पहले मुनादी, फिर किए जाएंगे चालान : ईओ
नगर परिषद ईओ बीएन भारती का कहना है कि व्यस्तता के चलते अभी मुनादी व कार्रवाई नहीं की जा सकी है। इस सप्ताह मुनादी कराई जाएगी जिसमें अतिक्रमण हटाने की अपील सभी दुकानदारों से की जाएगी। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया तो चालान किए जाएंगे ।
विज्ञापन
चलाया जाएगा विशेष अभियान : देवेंद्र
ट्रैफिक एसएचओ देवेंद्र कुमार का कहना है कि जल्द ही विशेष अभियान अतिक्रमण हटाने के लिए चलाया जाएगा। हाल ही में सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान जीटी रोड से अतिक्रमण हटाया गया और अब शहर के बाजारों व पिपली-कुरुक्षेत्र रोड से अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
फोटो 8
अतिक्रमण बॉक्स
नपा का अभियान खटाई में, दुकानदारों ने फिर किया अतिक्रमण
शाहाबाद। नगरपालिका का अतिक्रमण हटाओ अभियान खटाई में पड़ गया है और दुकानदार सरेआम नगरपालिका के आदेशों व नियमों को ठेंगा दिखा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व नगरपालिका की टीम ने नपा सचिव अंकुश प्राशर के नेतृत्व में हनुमान मंदिर रोड की बैक साइड व अन्य बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर कार्रवाई की थी और पॉलीथिन का प्रयोग करने वाले 7 दुकानदारों के चालान भी काटे थे लेकिन दुकानदारों को इस कार्रवाई से कोई फर्क नहीं पड़ा है और बाजारों में स्थिति ज्यों की त्यों हैं। जहां नपा की टीम गई थी । दुकानदारों ने उसी सड़क पर फिर से अवैध अतिक्रमण कर लिया है और फिर से दुकानों से बाहर 10-10 फीट तक सामान रख लिया है। इस बाजार में स्थिति वहीं जाम की बन गई है और लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। इस बारे में जब सचिव अंकुश प्राशर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि नपा के नियमों की अवहेलना करने वाले दुकानदारों की अब खैर नहीं क्योंकि अब कानूनी कार्रवाई अमल में लायी जाएगी और सख्त जुर्माना किया जाएगा।