{"_id":"5a0c8fd34f1c1bf2538bd155","slug":"81510772691-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के क्रांति के लिए समाज का सहयोग जरूरी : नमिता कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के क्रांति के लिए समाज का सहयोग जरूरी : नमिता कौशिक
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा क्रांति के लिए समाज का सहयोग जरूरी : नमिता कौशिक
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
खंड शिक्षा कार्यालय में बुधवार को विजन 2022 को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विशेष रूप से राजकीय प्राथमिक शिक्षकों और मुख्य शिक्षकों ने शिरकत की। कार्यशाला में मुख्य रूप से विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को सुधारना और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर चर्चा की गई। जिला शिक्षा अधिकारी नमिता कौशिक ने कहा कि समाज में संपूर्ण साक्षरता या फिर शिक्षा की क्रांति समाज के सहयोग से ही लाई जा सकती है।
उन्होंने कहा कि यदि समाज के लोग अपनी जिम्मेदारी समझें तो वह दिन दूर नहीं जब हमारा समाज शिक्षित समाज के रूप में विकसित होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने प्रार्थना सभा को प्रभावी बनाने और छात्रों के स्तर के अनुसार शिक्षा देने पर जोर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट ने कहा कि शाहाबाद खंड को 31 दिसंबर तक सक्षम खंड बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। मंच का संचालन गंगाधर शर्मा ने किया। इस दिशा में प्राचार्य इंदू कौशिक, प्रवक्ता बलवान सिंह, मिहां सिंह रंगा, जसबीर सिंह ने विचार रखे। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस मिशन में सहयोग के लिए गोपाल राणा, मलकीत सिंह ढकाला, अमरेंद्र सैनी, डॉ. जगतार सिंह, बाज सिंह, रामचंद्र, दलजीत सिंह को विभाग की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विकास शर्मा, नरेंद्र कलसाना, अशोक कलसाना, राकेश आदि मौजूद रहे।