फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   अपराधों की रोकथाम ही पुलिस का उद्देश्य : अभिषेक

अपराधों की रोकथाम ही पुलिस का उद्देश्य : अभिषेक

Tue, 07 Nov 2017 12:23 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
अपराधों की रोकथाम ही पुलिस का उद्देश्य : अभिषेक
अपराधों की रोकथाम ही पुलिस का उद्देश्य : अभिषेक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
एसपी अभिषेक गर्ग ने कहा कि अपराधों की रोकथाम करना ही पुलिस का मुख्य ध्येय है। उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए आम नागरिकों का सहयोग भी जरूरी है। वे सोमवार सेक्टर-5 में नई पुलिस चौकी के उद्घाटन पर संबोधित कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना सदर थानेसर का एरिया ज्यादा बड़ा और ग्रामीण इलाका होने के कारण सेक्टर वासियों को दिक्कत आ रही थी। इसलिए सेक्टर-5 में एक नई पुलिस चौकी खोली गई है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने कहा कि सेक्टर-5 क्षेत्र पिपली सदर थाने के अंतर्गत आता था। इस थाने में 70 के करीब गांव आते हैं। इससे सेक्टर 2, 3, 5 पिपली और बीड़ पिपली के शहरवासियों की समस्याओं का निवारण देरी से होता था। सेक्टर-5 में नई चौकी खुलने से इन सेक्टरों में चोरी चेन स्नेचिंग, छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि अब सेक्टर वासियों को सदर थाने में जाने की जरूरत नहीं है। वे अपनी शिकायत इस चौकी में कर सकते हैं। इस मौके पर डीएसपी राज सिंह, डीएसपी गुरमेल सिंह, रमेश सुधा, वार्ड नंबर नौ की पार्षद सुदेश चौधरी, वार्ड-10 से पार्षद दरबारा सिंह, सेक्टर-2 वेल्फेयर के प्रधान पवन चौधरी, सेक्टर-5 के प्रधान दलबीर सिंह, थाना प्रभारी शहर संदीप, थाना सदर प्रभारी सुरेंद्र सिंह, यातायात थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार, महिला थाना प्रभारी प्रवीन, ओएसआई सुनील दत्त, रीडर सतीश कुमार, टीएएसआई भीम सिंह, चौकी इंचार्ज एएसआई जगदीश चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सहायक उप निरीक्षक जगदीश बने पहले चौकी इंचार्ज
सेक्टर-5 स्थित नई पुलिस चौकी का पहला इंचार्ज एएसआई जगदीश टामक को लगाया गया है। जगदीश पहले कराह साहब चौकी इंचार्ज थे। साथ में हेड कांसटेबल राज कुमार को मुंशी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में चौकियों की संख्या 11 हुई
सेक्टर-5 की नई चौकी खुलने के साथ ही जिले में चौकियों की संख्या 11 हो गई है। थाना पिहोवा और शहर थानेसर के अंतर्गत तीन -तीन, थाना शाहाबाद और केयू के अंतर्गत दो-दो और थाना सदर थानेसर के अंतर्गत ये पहली चौकी है।


सेक्टर वासियों की पुरानी मांग हुई पूरी
सेक्टर-5 मे चौकी के उद्घाटन समारोह में आए पार्षद दरबारा सिंह, पार्षद सुदेश चौधरी, सेक्टर-5 प्रधान दलबीर सिंहल, सेक्टर-2 प्रधान पवन चौधरी ने कहा कि सेक्टरों में चौकी बनाने की मांग बहुत समय से की जा रही थी। एसपी ने इसे अब पूरा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed