फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   गुरुकुल कुरुक्षेत्र बनेगा जैविक कृषि का अग्रदूत : आचार्य देवव्रत

गुरुकुल कुरुक्षेत्र बनेगा जैविक कृषि का अग्रदूत : आचार्य देवव्रत

Sat, 14 Oct 2017 11:59 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
गुरुकुल कुरुक्षेत्र बनेगा जैविक कृषि का अग्रदूत :  आचार्य देवव्रत
गुरुकुल कुरुक्षेत्र बनेगा जैविक कृषि का अग्रदूत : आचार्य देवव्रत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल और गुरुकुल के संरक्षक आचार्य देवव्रत ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका गुरुकुल कुरुक्षेत्र अब जैविक कृषि का अग्रदूत भी बनेगा। गुरुकुल कुरुक्षेत्र जैव उर्वरकों के नवीन प्रयोगों से कृषि क्षेत्र में जहरमुक्त खेती का संदेश देकर नए आयाम स्थापित कर रहा है। जैविक कृषि पर अनुसंधान कार्य जारी हैं। वे शनिवार को गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 105वें वार्षिक महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित जीरो बजट प्राकृतिक कृषि और गो रक्षा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ मुख्य अतिथि थे।
समारोह में हरियाणा के कृषि, सिंचाई, पशुपालन और डेयरी मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि जैविक कृषि से फसल उत्पादन की लागत में कमी आती है। नाइट्रोजन और घुलनशील फास्फोरस की उपलब्धता बढ़ती है। जैविक खाद से पौधों में वृद्धिकारक हार्मोंस उत्पन्न होते हैं। इससे पौधों में कीड़े आदि नहीं लगते। फसल से मृदाजन्य रोग भी दूर रहते हैं। इसलिए किसानों को फसल में कीटनाशकों को छिड़कने की आवश्यकता कम ही पड़ती है। जैविक खाद में लाभकारी सूक्ष्म जीवों की संख्या में भी बढ़ोतरी होती है। इसलिए जैविक खाद किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। उन्होंने बताया कि कहा कि अनेक वैज्ञानिक प्रयोगों से सिद्ध हो चुका है कि जैविक खाद के प्रयोग से 30 से 40 किलोग्राम नाइट्रोजन प्रति हेक्टेयर भूमि को प्राप्त होती है। उत्पादन भी 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। जैविक कृषि हरित क्रांति में एक मील का पत्थर साबित होगी। इससे किसान स्वस्थ और आर्थिक रूप से सशक्त होगा।
विज्ञापन

कृषिमंत्री ने गुरुकुल कुरुक्षेत्र परिसर में ‘जीरो बजट प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण-केंद्र’ का शिलान्यास और गुरुकुल कुरुक्षेत्र में स्थित ‘विजयंत टैंक’ (मार्क-1) का अनावरण किया। साथ ही गुरुकुल कुरुक्षेत्र द्वारा प्रकाशित वार्षिक स्मारिका का विमोचन हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की उपस्थिति में किया। कृषि मंत्री ने अपने ऐच्छिक कोष से गुरुकुल को 11 लाख रुपये का अनुदान देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में दर्शना देवी, राज्यपाल के ओएसडी डॉ. राजेंद्र विद्यालंकार, आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के अधिष्ठाता रमेश आर्य, गुरुकुल प्रबंध समिति के प्रधान कुलवंत सिंह सैनी, गुरुकुल के निदेशक, प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता, सह-प्राचार्य शमशेर सिंह, लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी, आर्य सीसे स्कूल घरौंडा के निदेशक जगदीश आर्य, प्रेस प्रवक्ता डॉ. श्यामलाल शर्मा, आचार्य, विद्यार्थियों के अभिभावक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed