फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   भड़के आवेदकों को देख कार्यालय पर ताला लगा गायब हुए नप कर्मी

भड़के आवेदकों को देख कार्यालय पर ताला लगा गायब हुए नप कर्मी

Sat, 14 Oct 2017 11:59 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
भड़के आवेदकों को देख कार्यालय पर ताला लगा गायब हुए नप कर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
दीपावली के पटाखे बेचने की होड़ में शनिवार को नगर परिषद परिसर में आवेदक दुकानदारों ने जमकर हंगामा किया। वे लाइसेंस देने के लिए ली जाने वाली फाइलों में गड़बड़ी की सूचना पर पहुंचते थे। कार्यालय पहुंच आवेदकों ने हंगामा शुरू किया तो नप कर्मी कार्यालय में ताला लगा गायब हो गए। इसके बाद भी आवेदक दुकानदारों ने जमकर हंगामा किया।
लाइसेंस लेने के लिए डॉक्यूमेंट आवेदन फाइल जमा करवाने पहुंचे साहिल, जिम्मी, कार्तिक, गोबिंद, संजय, अजय कुमार, राकेश कुमार, हरदीप, सुदीप, विनय, प्रेम आदि ने बताया कि इस बार भी प्रशासन ने पटाखे बेचने के लिए स्टॉल लगाने का लाइसेंस जारी करने के लिए आवेदन मांगे थे। शुक्रवार को बहुत से लोगों ने इसके लिए आवेदन किया। शनिवार को भी कई लोगों की फाइल ली गई। इसके बाद भीड़ बढ़ने लगी तो कर्मचारियों ने अचानक फाइल लेना बंद कर दिया और ताला लगा गायब हो गए। कई घंटे तक किसी ने फाइल नहीं ली तो आवेदन करने वाले दुकानदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद उन्हें सूचित किया गया कि अपनी फाइलें डीसी कार्यालय में जमा करवाएं। साथ ही नप कर्मियों द्वारा ली गईं फाइलें भी लौटा दी गई। इसके बाद वे सभी डीसी कार्यालय पहुंचे। जिले भर के लिए डीसी कार्यालय में ही फाइलें जमा की गईं। इस दौरान जो डॉक्यूमेंट पहले एसडीएम के नाम से बनाए गए थे, उन्हें बदल कर डीसी के नाम से कराया गया।
विज्ञापन


नहीं थी सूचना, क्या करें
नगर परिषद के कर्मचारियों ने बताया कि उनके पास कोई स्पष्ट सूचना नहीं थी कि वे आवेदन फाइल जमा करें या नहीं। पहले जमा करने के लिए कहा गया और बाद में मना कर दिया गया। इस वजह से फाइलें लेनी बंद की गई और जमा फाइलों को भी लौटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को होगा ड्रा, थीम पार्क में ही लगेंगी 27 दुकानें
इस बार पूर्व की अपेक्षा पटाखों की बिक्री बेहद कम हो सकेगी। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेशों के चलते पटाखे बेचे जाने पर इस पर कुछ अंकुश लगाया गया है। नप ईओ बीएन भारती ने बताया कि इस बार पहले की अपेक्षा केवल 20 फीसदी और कुल 27 दुकानें ही लगेंगी। ये सभी थीम पार्क में लगाई जाएंगी। इसके लिए आए सैकड़ों आवेदनों में से सोमवार को ड्रॉ निकाला जाएगा। बता दें कि पहले करीब 125 दुकानें पटाखे बेचने के लिए लगाई जाती थी। ये दुकानें थीम पार्क के साथ सेक्टर-10 पार्क में भी लगती थीं। इस बार केवल थीम पार्क में ही दुकानें लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed