{"_id":"59de6ab14f1c1b65548b6fdc","slug":"81507748529-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के गलत निर्णय करेंगे आने वाले चुनावों में भाजपा का अस्तित्व खत्म : सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के गलत निर्णय करेंगे आने वाले चुनावों में भाजपा का अस्तित्व खत्म : सैनी
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के गलत निर्णय करेंगे आने वाले चुनावों में भाजपा का अस्तित्व खत्म : सैनी
अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन।
भाजपा ने चुनाव से पहले घोषणा पत्र में देश और प्रदेश की जनता से जो वादे किए थे उन्हें आज तक पूरा नहीं किया जा सका है। यहां तक कि बुजुर्गों की पेंशन कटने और दादुपुर नलवी नहर को बंद करने जैसे गलत निर्णय ही लिए हैं, जो आने वाले समय में भाजपा का अस्तित्व समाप्त करेंगे। उपरोक्त शब्द युवा कांग्रेस के लाडवा हल्का अध्यक्ष कवंरदीप सैनी ने बाबैन में संजू लोगिया के कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में न तो युवाओं को रोजगार मिल रहा है और न ही आम जनता के हित को देखकर सही कार्य किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों के हित में एक भी निर्णय नहीं लिया गया जिसके कारण किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों से वादा किया था कि फसलों के दाम लागत भाव से 50 प्रतिशत अधिक दिए जाऐंगे और खेती के लिए प्रयोग किए जाने वाले यंत्र भी कम दामों पर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण हर वर्ष हजारों किसान कर्ज के चलते आत्महत्याऐं कर रहे हैं। इस मौके पर राहुल महंत, गौरव लाडवा, राजन सिंह, गुरूदेव कालवा, अनुज सिंह, राजेश कुमार व अन्य युवा मौजूद रहे।