फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   धान के अवशेष जलाना जीवन के लिए खतरनाक : ढांडे

धान के अवशेष जलाना जीवन के लिए खतरनाक : ढांडे

Fri, 06 Oct 2017 12:23 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
धान के अवशेष जलाना जीवन के लिए खतरनाक :  ढांडे
धान के अवशेष जलाना जीवन के लिए खतरनाक : ढांडे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन।
धान के अवशेष जलाने से पर्यावरण को होने वाले नुकसान एवं गांव में स्वच्छता के महत्व को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए गांव भगवानपुर में ग्राम सभा आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता गांव की सरपंच सीमा शर्मा ने की। इसमें पंचायत, पशुपालन एवं कृषि विभाग के अधिकारियों ने लोगों को धान के अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान और स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारियां दीं।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन ढांडे ने कहा कि धान के अवशेष जलाने से वायु मंडल में गर्मी बढ़ती है। इससे मौसम पर विपरीत असर पड़ता है जो फसलों, जीव-जंतुओं और मानव जीवन के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि धान के अवशेष जलाने की बजाए उसे एकत्रित करके उसे खाद के रूप में उपयोग करे। इससे भूमि की उपजाऊ शक्ति बढ़ेगी। इससे उत्पादन बढ़ेगा और वायुमंडल में प्रदूषण भी कम होगा। इस अवसर पर पंचायत सचिव राजविंद्र सिंह ने स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि यदि गांव स्वच्छ और सुंदर होगा तो इससे बाहर से गांव में आने वाले लोगों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। इस अवसर पर मुकेश शर्मा, पंच कृष्णा रानी, रिंकू राम, सुमन, कनिजा, रविंद्र कुमार, जसवीर सिंह, रिंकू, देश राज, ज्ञान सिंह, बलदेव न बरदार, प्रीतम नंबरदार, कली राम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed