फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   थानेसर को माडल शहर बनाने में लगेंगे 365 दिन:सुधा

थानेसर को माडल शहर बनाने में लगेंगे 365 दिन:सुधा

Fri, 28 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
थानेसर को माडल शहर बनाने में लगेंगे 365 दिन:सुधा
फोटो समाचार
विज्ञापन



पलवल राजकीय महिला कॉलेज का निर्माण शुरू
-थानेसर को मॉडल शहर बनाने में लगेंगे 365 दिन : सुधा
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि थानेसर हलके के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में चारों तरफ अलग-अलग परियोजनाओं के तहत करोड़ों रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं। इन विकास कार्यों के पूरा होने में करीब 1 वर्ष का समय और लगेगा। इस समयावधि के बाद थानेसर मॉडल शहर बनकर सबके सामने होगा।
सुधा शुक्रवार को गांव पलवल में राजकीय महिला कॉलेज के निर्माण कार्य को लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, थानेसर ब्लाक समिति के अध्यक्ष देवी दयाल शर्मा, भाजपा के युवा नेता साहिल सुधा, कार्यकारी अभियंता जेपी कांबोज, सरपंच पलवल कृष्णलाल ने मंत्रोच्चारण के बीच 12 करोड़ 57 लाख की लागत से बनने वाले 3 मंजिला राजकीय महिला कालेज का भूमि पूजन किया और विधायक ने कालेज की नींव का पत्थर रखा।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने फरवरी 2017 में एक ही दिन में गांव पलवल के राजकीय कॉलेज सहित 22 कालेजों का शिलान्यास किया था। थानेसर के लोग ग्राम पंचायत पलवल के सहयोग को कभी भूला नहीं पाएगा। इस कालेज के निर्माण कार्य के लिए 19 अप्रैल 2019 का समय निर्धारित किया है, लेकिन इस कॅालेज की इमारत का काम दिसंबर 2018 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। इस कॉलेज की इमारत में वर्ष 2019 की कक्षाओं को शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि थानेसर के इस महिला कॉलेज के शुरू होने से बेटियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूर के कॉलेजों में नहीं जाना पड़ेगा। इस मौके पर सरपंच कृष्ण लाल, सरपंच अंग्रेज सिंह, नंबरदार सोमनाथ, ब्लाक समिति सदस्य ओमप्रकाश, पार्षद मोहन लाल अरोड़ा, भूपेंद्र सिंह, बारना सरपंच नारायण दत्त, शमशेर सिंह फतुपुर, कृष्ण चंद्रभान पूरा, पूर्ण सिंह, सुल्तान सिंह, बलबीर सिंह, दलीप सिंह, रामचंद्र, सतपाल सिंह, पूर्ण, सतनाम सिंह, जिले सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed