फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   करोड़ों का सीवरेज पाईप लाईन प्रोजेक्ट अटका

करोड़ों का सीवरेज पाईप लाईन प्रोजेक्ट अटका

Thu, 27 Jul 2017 11:31 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
करोड़ों का सीवरेज पाईप लाईन प्रोजेक्ट अटका
फोटो 24
विज्ञापन

करोड़ों का सीवरेज पाइप लाइन प्रोजेक्ट अटका
- कुरुक्षेत्र-पिपली मुख्य रोड से कैलाश नगर व सुंदरपुर तक बिछाई जानी थी
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। पिपली-कुरुक्षेत्र मुख्य रोड से जिला सचिवालय, कैलाश नगर और गांव सुंदरपुर तक करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बिछाई जाने वाली सीवेज पाइप लाइन का प्रोजेक्ट पूरा होने का नाम नहीं ले रहा है। कभी मजदूर का टोटा तो कभी अधिकारियों की ओर से बरती जाने वाली लापरवाही के चलते यह कार्य लोगों के गले की फांस बना हुआ है। लोगों में इस कार्य के पूरा होने को लेकर संशय बना चुका है।
बता दें कि मुख्य बस अड्डे से लेकर जिला सचिवालय, द्रोणाचार्य स्टेडियम से होते हुए जिला उपायुक्त निवास व कैलाश नगर और सुंदरपुर की वर्षों से अटकी सीवरेज निकासी की मांग को पूरा करने के लिए विधायक सुभाष सुधा ने इस कार्य की शुरुआत की थी। इसके लिए कैलाश नगर में गली नं चार में कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस दौरान विधायक ने लोगों को आश्वास्त किया था कि यह कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके बावजूद महज 3 किलोमीटर के इस क्षेत्र में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से किया जाने वाला यह कार्य करीब छह माह बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। यहां तक कि अभी विभाग मेन पाइप लाइन कार्य भी पूरा नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस कार्य पर लगे लेबर न मिलने के कारण करीब एक माह तक यह कार्य अटका रहा।

जहां से शुरुआत की, वहां तक भी नहीं पहुंच पाई लाइन : पार्षद
वार्ड 17 की पार्षद रीना देवी के पति राजकुमार का कहना है कि कैलाश नगर के पहले मुहाने पर ही पाइप लाइन का कार्य छोड़ दिया गया और करीब 3 माह से यह कार्य बंद पड़ा हुआ है। कैलाश नगर के अंदर के क्षेत्र में भी इसी लाइन के साथ लाइन बिछाई जानी थी, जिसकी शुरुआत तक नहीं हो पाई, जबकि इस प्रोजेक्ट की यहीं से गली नंबर चार से शुरुआत की गई थी। सड़कें खोद कर छोड़ दी गई तो अधिकारियों की लापरवाही के चलते आगे काम नहीं बढ़ पा रहा है। इस क्षेत्र में काम अधूरा छोड़ दिया गया तो सुंदरपुर की ओर शुरू कर दिया गया। उखाड़ी गई सड़कों के चलते लोगों का यहां से गुजरना व जीना मुहाल होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर रोज लोग हो रहे हादसों का शिकार : नरेश
कैलाश नगर निवासी नरेश कुमार का कहना है कि प्रशासन ने सीवेज लाइन बिछाने के लिए सड़कों की खुदाई कर छोड़ दी है। इससे हर रोज हादसे हो रहे हैं। कोई भी अधिकारी इस कार्य को पूरा करने को लेकर कुछ भी बताने को तैयार नहीं है, लेकिन चर्चा की जा रही है कि इस प्रोजेक्ट का बजट ही खत्म हो चुका है। इसके चलते ही इसे पूरा करना मुश्किल हो रहा है।

---------------------
अधिकतर मुख्य लाइन का कार्य पूरा : खंडूजा
जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन अशोक खंडूजा का कहना है कि सीवेज पाइप लाइन प्रोजेक्ट के तहत अधिकतर मुख्य लाइन का कार्य पूरा करवा दिया गया है। सुंदरपुर की ओर कुछ भाग बाकी है। इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैलाश नगर व सुंदरपुर के अंदर के क्षेत्र में यह लाइन बिछाने के लिए अलग से टेंडर किए जाएंगे, जिसकी प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed