{"_id":"595e7af74f1c1b751e8b4698","slug":"81499364087-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि एवं कल्याण विभाग की टीमों ने खाद विक्रेताओं का स्टॉक जांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि एवं कल्याण विभाग की टीमों ने खाद विक्रेताओं का स्टॉक जांचा
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
कृषि एवं कल्याण विभाग की टीमों ने वीरवार को शाहाबाद की अनाज मंडी और प्रताप मंडी में खाद विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण कर स्टॉक की जांच की। अधिकारियों ने खाद विक्रेताओं को चेतावनी भी दी कि एमआरपी रेट से अधिक पर खाद बेचा गया या खाद के साथ दवाई भी दी गई तो कार्रवाई की जाएगी। टीम ने दर्जन से अधिक खाद विक्रेताओं केे रिकार्ड की जांच की। इस दौरान दुकानदारों को सरकारी नियमों के अनुसार दिशा निर्देश भी दिए गए।
गुण नियंत्रण निरीक्षक कुरुक्षेत्र जितेंद्र मेहता, उपमंडल कृषि सुरेश कुमार व पौधा संरक्षण अधिकारी बलबीर भान ने बताया कि 30 जून तक मंडी में खाद विक्रेताओं के पास खाद और विशेष तौर पर यूरिया का पूरा स्टॉक था। उन्होंने बताया कि 30 जून को किसानों द्वारा एकदम से यूरिया व डीएपी खाद की खरीददारी की गई। इसका कारण दुकानदार जीएसटी लागू होना मान रहे हैं। उन्होंने बताया कि दाम बढ़ने की आशंका के चलते किसानों द्वारा यूरिया व डीएपी खाद की खरीददारी की गई है। विभागीय अधिकारियाें ने बताया कि यूरिया व डीएपी के रैक लगने शुरू हो गए इसलिए अगले एक दो दिनों में स्थिति ठीक हो जाएगी।