फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   80 patients took consultation in the camp

Kurukshetra News: शिविर में 80 मरीजों ने लिया परामर्श

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
80 patients took consultation in the camp
शाहाबाद। सांसद नवीन जिंदल की पहल पर अपने संसदीय क्षेत्र में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से स्वस्थ कुरुक्षेत्र अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शरीफगढ़ और ढोला माजरा गांव में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्थानीय लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई गई। मोबाइल मेडिकल यूनिट में एमबीबीएस डॉक्टर की ओर से मरीजों को परामर्श दिया गया, जांच की गई और उसके बाद उन्हें नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इसके अतिरिक्त 39 लोगों के रक्त एवं मूत्र की जांच भी की गई। कुल 80 मरीजों को परामर्श और दवाइयां प्रदान की गईं।
विज्ञापन

इस स्वास्थ्य सेवाओं की पहल के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने बताया कि सांसद नवीन जिंदल की ओर से स्वस्थ कुरुक्षेत्र अभियान की शुरुआत की गई है, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लोगों को घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाईं जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य न केवल बीमारियों का समय पर उपचार करना है, बल्कि लोगों को स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed