{"_id":"6316575e19f5a144056e5a3f","slug":"80-gurus-donated-blood-on-teachers-day-kurukshetra-news-knl1201769163","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक दिवस पर 80 गुरुजनों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक दिवस पर 80 गुरुजनों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
शिक्षक दिवस पर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट मुख्यातिथि के रूप में पधारे जबकि खंड शिक्षा अधिकारी थानेसर इंदू कौशिक व सेक्शन अधिकारी सत्य भूषण विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
पुलिस सेवा में समर्पित नशा मुक्ति अभियान में भागीदारी निभाने वाले डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने शिविर का संचालन किया। सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेश सैनी अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। रक्तदाता प्रशांत शर्मा ने शिविर में अल्पाहार की व्यवस्था में सहयोग किया। मुख्यातिथि रामदिया गागट ने कहा रक्तदान एक अति पुण्य का कार्य है। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ कुरुक्षेत्र के जिला अध्यक्ष राजेंद्र टंडन, महासचिव संदीप चौहान, कोषाध्यक्ष सतीश भारद्वाज, सभी खंडों के प्रधान नरेश फूले, राजेंद्र जांगड़ा, सुरेश कुमार, अशोक कुमार, सुखदेव गजलाना व जिला कार्यकारिणी सुखविंदर, अशोक सैनी, अमन कुमार, दिलीप कुमार, मोहनलाल, रमेश कुमार रंगा, देवदत्त, सूबे सिंह सुजान एवं शिक्षकों में सुधीर, अश्वनि कुमार, बलविंदर सिंह, संदीप कुमार, सीमा, प्रवीण कुमारी, सुनंधन, रमनीश, अमरजीत, रमनीश, गुरमेल सैनी सहित 80 शिक्षकों ने रक्तदान किया। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की पहल पर शिक्षक दिवस पर हर वर्ष रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ कुरुक्षेत्र प्रधान राजेंद्र टंडन व प्रदेश प्रवक्ता सूबे सिंह सुजान व समस्त कार्यकारिणी ने सभी का आभार व्यक्त किया। शिविर में रक्त कोष अधिकारी डॉ. रमा की अध्यक्षता में गुरजिंद्र कौर आदि ने रक्त संग्रह किया।