फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   79th Independence Day was celebrated with great enthusiasm in Gurukul

Kurukshetra News: गुरुकुल में हर्षोल्लास से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
79th Independence Day was celebrated with great enthusiasm in Gurukul
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल विद्यालय देवयान परिसर में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें विद्यार्थियों ने गीत स्वदेश और जय हो गाकर उपस्थित श्रोताओं में जोश भर दिया। अंग्रेजी भाषा में भाषण के माध्यम से ब्रह्मचारियों वरुण शर्मा और कुमार अंश ने कहा कि स्वतंत्रता की आजादी में अपने बलिदान देने वाले वीरों और अपने देश भारत की एकता, अखंडता और शौर्य के प्रति हमारे क्या कर्तव्य होते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। गुरुकुल के प्रधान राजकुमार गर्ग, उप प्रधान सतपाल आर्य निदेशक ब्रिगेडियर डाॅ. प्रवीण कुमार, प्राचार्य सूबे प्रताप व्यवस्थापक एवं रामनिवास ने कार्यक्रम ने शिरकत की।
विज्ञापन

निदेशक ब्रिगेडियर डाॅ. प्रवीण कुमार ने कहा कि 79वां स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए गौरव का विषय है। स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले वीरों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि किस प्रकार उन्होंने अपने प्राणों की परवाह न करते हुए हमारे देश को आजादी दिलाई, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव ने बेहद कम आयु में स्वतंत्रता के संग्राम में भाग लेकर देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed