फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   76 patients got health benefits in Sankalp Camp

Kurukshetra News: संकल्प शिविर में 76 मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
76 patients got health benefits in Sankalp Camp
लाडवा। नवीन जिंदल फाउंडेशन द्वारा कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में लगाए जा रहे नवीन संकल्प शिविरों से लोगों को लाभ मिल रहा है। सांसद नवीन जिंदल की पहल पर आरंभ किए जाने वाले इन नवीन संकल्प शिविरों में क्षेत्र की जनता को उनके गांवों में सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। सांसद नवीन जिंदल के कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि नवीन संकल्प शिविर सांसद नवीन जिंदल ने जनसेवा की भावना से ही आरंभ किए हैं। इन नवीन संकल्प शिविरों में लोगों की हर प्रकार की संभव मदद की जा रही है। वीरवार को नवीन जिंदल फाउंडेशन द्वारा खैरी और बीड़ खैरी गांवों में शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने वाली मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से दोनों गांवों में 76 मरीजों को उचित परामर्श के बाद निशुल्क दवाइयां प्रदान की गई जबकि 14 मरीजों के टेस्ट भी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed