फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   74 sensitive and 93 sensitive booths across the district, the police will be under heavy guard

जिले भर में 74 संवेदनशील व 93 अतिसंवेदनशील बूथ, रहेगा पुलिस का कड़ा पहरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
74 sensitive and 93 sensitive booths across the district, the police will be under heavy guard
पंचायती राज चुनावों को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। जहां नौ नवंबर को जिला परिषद व ब्लॉक समिति के चुनाव होंगे तो वहीं 12 नवंबर को ग्राम पंचायत के चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव के चलते जिला प्रशासन ने 74 संवेदनशील व 93 अतिसंवेदनशील बूूथों की पहचान की है।
विज्ञापन

थानेसर, पिपली, लाडवा, बाबैन, शाहबाद, पिहोवा, इस्माईलाबाद के ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च किया जाएगा। जिला उपायुक्त शांतनु शर्मा का कहना है कि पंचायती राज चुनावों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मेहनत, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करना होगा। सभी अधिकारी आपसी तालमेल बनाकर रखेंगे और पल-पल की सूचना को एक-दूसरे के साथ शेयर करेंगे। चुनावों के दौरान किसी भी कीमत पर अवैध शराब नहीं बिकने दी जाएगी और पोलिंग के दिन शराब की बिक्री पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

बाक्स
ये बूथ है संवेदनशील
----------------------------
ब्लॉक पिहोवा के गांव हरीगढ़ भौरख में बूथ नंबर 27 से 31, इसाक में बूथ नंबर 54 से 56, गुलडेहरा में बूथ नंबर 45 व 46, खेड़ी शीशगरां में बूथ नंबर 71 व 72, गढ़ी रोढ़ान में बूथ नंबर 43, तलहेड़ी में बूथ नंबर 117 व 118, पिपली ब्लॉक के गांव सोढी में बूथ नंबर 81, कनीपला में बूथ नंबर 33 व 34, पलवल में 60 व 61, खैरी में 41 व 42, बाबैन ब्लॉक के गांव मंगोली जाटान में बूथ नंबर 47 व 48, हरिपुरा में बूथ नंबर 31, इस्माईलाबाद ब्लॉक के गांव अजराना खुर्द में बूथ नंबर 48 व 49, ठोल में बूथ नंबर 10 से 13, लोटनी में बूथ नंबर 62, जलबेहड़ा में 68 व 69, नैसी में बूथ नंबर 23 व 24 को शामिल किया गया है। इसी प्रकार लाडवा ब्लॉक के गांव जैनपुर जाटान में बूथ नंबर 23 से 24, बड़ाचपुर में बूथ नंबर 30, धनौरा जाटान में बूथ नंबर 58 व 59, खेडी दबदलान में बूथ नंबर 4 व 5, शाहबाद ब्लॉक के गांव सुढपुर में बूथ नंबर 103 व 104, थानेसर ब्लॉक के गांव खिजरपुरा में बूथ नंबर 85, अढोण में बूथ नंबर 6, बारवा में बूथ नंबर 29 से 31, मिर्जापुर में बूथ नंबर 97 से 101, किरमच में बूथ नंबर 86 से 90, हथीरा में बूथ नंबर 61 से 64, कमोदा में बूथ नंबर 77 व 78, लौहार माजरा में बूथ नंबर 92 व 93, बारना में बूथ नंबर 25 से 28, घराड़सी में बूथ नंबर 57 व 58 को संवेदनशील बूथों के रूप में चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
ये बूथ अतिसंवेदनशील
-----------------------
ब्लॉक पिहोवा के गांव थाना के बूथ नंबर 112 से 116, गुमथला गढु में बूथ नंबर 47 से 51, मिर्जापुर में बूथ नंबर 74 से 77, सारसा में बूथ नंबर 101 से 105, स्योंसर में बूथ नंबर 93 व 94, रामगढ़ रोड में बूथ नंबर 88 व 89, पिपली ब्लॉक के गांव मथाना में बूथ नंबर 51 से 55, उमरी में बूथ नंबर 82 से 86, खेड़ी मारकंडा में बूथ नंबर 44 से 47, बाबैन ब्लॉक के गांव इशरहेड़ी में बूथ नंबर 32 व 33, बाबैन में बूथ नंबर 1 से 6, इस्माईलाबाद ब्लॉक के गांव झांसा में बूथ नंबर 31 से 35, भूस्थला में बूथ नंबर 42 व 43, चम्मू कला में बूथ नंबर 21 व 22, कांथला में बूथ नंबर 60 व 61, ठसका मीराजीं में बूथ नंबर 38 से 41 को शामिल किया गया है। इसी प्रकार लाडवा ब्लॉक के गांव गुढा में बूथ नंबर 55 व 56, मेहरा में बूथ नंबर 65 से 67, लौहारा में बूथ नंबर 38 से 40, बण में बूथ नंबर 12 से 14, शाहबाद ब्लॉक के गांव नलवी में बूथ नंबर 61 से 63, खरींडवा में बूथ नंबर 15 से 18, मछरौली में बूथ नंबर 74 व 75, थानेसर ब्लॉक के गांव धुराला में बूथ नंबर 48 से 50, ज्योतिसर में बूथ नंबर 70 से 74, अभिमन्यपूर में बूथ नंबर 1 से 5 को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed