{"_id":"6a0f6fcae573b8503209d0ac","slug":"74-announcements-made-for-ladwa-in-11-years-38-completed-cm-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-155221-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 वर्ष में लाडवा के लिए हुईं 74 घोषणाएं, 38 का काम पूरा : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 वर्ष में लाडवा के लिए हुईं 74 घोषणाएं, 38 का काम पूरा : सीएम
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लाडवा में जनसंवाद के दौरान निर्देश देते मुख्यमंत्री नायब सैनी। संवाद
लाडवा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि साढ़े 11 वर्षों के कार्यकाल में लाडवा हलके के लिए 74 घोषणाएं हुईं। इनमें से 38 का काम पूरा हो चुका है और बाकी पर काम जारी है। लाडवा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों पर साढ़े 11 वर्षों में 807 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल में मात्र 310 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। लाडवा शहर में 26 करोड़ की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने के अलावा सीवरेज लाइन बिछाई।
वे वीरवार को शिवाला रामकुंडी में जनसुनवाई के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि नगर पालिका लाडवा को सीएम घोषणा के तहत विभिन्न विकास कार्यों के लिए 16 करोड़ 37 लाख की राशि दी है। इसमें से सात करोड़ 52 लाख रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है। शेष राशि से विकास कार्य जारी हैं। इसी तरह दिव्य नगर योजना में दो करोड़ 46 लाख की राशि से विकास कार्य किए गए हैं।
विधानसभा क्षेत्र के 65 गांवों में 11 करोड़ 51 लाख रुपये की लागत से पीने के पानी की पाइप लाइन बिछाने का काम किया गया है। शहर में सहारनपुर-कुरुक्षेत्र सड़क को चार-मार्गी करने का काम 10 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से हुआ। इसी तरह एसडीएम कार्यालय का निर्माण 16 करोड़ 20 लाख की लागत से किया जा रहा है। इसका 22 प्रतिशत कार्य भी पूरा हो चुका है। सीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 364 मकानों का निर्माण किया और 249 मकान निर्माणाधीन हैं। हर घर गृहिणी योजना में नौ हजार 240 परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलिंडर दिया जा रहा है। आयुष्मान चिरायु योजना में एक लाख 59 हजार लोग पात्र पाए गए हैं।