फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   73 percent offtake from mandis, still jam, farmers worried

Kurukshetra News: मंडियों से 73 फीसदी उठान, फिर भी जाम, परेशान किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
73 percent offtake from mandis, still jam, farmers worried
कुरुक्षेत्र । जिले भर की आनमंडियों में किसानों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हालांकि मंडियों से 73 फीसदी उठान कर लिया गया है, लेकिन तेज आवक के चलते इसका उम्मीद अनुसार असर नहीं दिखाई दे रहा। शुक्रवार को भी 454550 क्विंटल धान अनाज मंडियों में पहुंचा। अब तक 46 13 830 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है, जिसमें से 3372 960 क्विंटल धान का उठान किया जा चुका है।
विज्ञापन

थानेसर अनाजमंडी के हालात भी सामान्य नहीं हो पा रहे हैं। शुक्रवार को भी ब्रह्मसरोवर व आसपास धान की अस्थाई मंडियां बनी रही, जहां पर किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों में प्रशासन के प्रति रोष साफ दिखाई दिया और कहा कि अनाजमंडी में पर्याप्त जगह होने के बावजूद भी व्यवस्था नहीं की जा रही। मंडी प्रशासन पूरे परिसर को तैयार करें तो किसानों को इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन



पिपली अनाजमंडी में लगे धान के अंबार, रविवार को बंद रहेगी खरीद
पिपली। अनाज मंडी में धान का धीमा उठान होने के चलते शुक्रवार को भी जाम के हालात बने रहे। मंडी में धान के कट्टों के अंबार लगे हुए हैं तो वही आवक भी तेज है। ऐसे में हालात सामान्य करने के लिए रविवार को खरीद बंद करने और उठान कार्य ही करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि मंडी प्रशासन द्वारा उठान की समस्या से निपटने के लिए प्रबंध किए गए हैं। लेकिन यह प्रबंध धान की आवक के आगे कमजोर नजर आ रहे हैं । ऐसे में प्रशासन को इस समस्या से निपटने के लिए रविवार को मंडी को बंद रखना होगा। तभी स्थिति पर नियंत्रण रखा जा सकेगा।


धान का 65 प्रतिशत हुआ उठान
जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक संदीप अहलावत ने बताया कि पिपली मंडी से अभी तक 65 प्रतिशत धान का उठान हो चुका है। डीएफएससी द्वारा एक लाख 78 हजार क्विंटल धान का उठान हो चुका है। उन्होंने बताया कि हैफेड ने भी पिपली मंडी में धान की खरीद की है। डीएफएससी की तरफ से पिपली अनाजमंडी में धान की खरीद के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उधर
मार्केट कमेटी पिपली के सचिव द्वारा जारी आदेशों के अनुसार रविवार को खरीद बंद रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed