फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने को लेकर शिक्षा व जिला प्रशासनिक अधिकारियों में भी मचा हड़कंप

छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने को लेकर शिक्षा व जिला प्रशासनिक अधिकारियों में भी मचा हड़कंप

Tue, 18 Sep 2018 01:06 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने को लेकर शिक्षा व जिला प्रशासनिक अधिकारियों में भी मचा हड़कंप
डीसी ने ली शिक्षा अधिकारियों की आपात बैठक, तीन सदस्यीय कमेटी दो दिन में सौंपेगी रिपोर्ट
विज्ञापन

छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने को लेकर शिक्षा व जिला प्रशासनिक अधिकारियों में भी मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र/ लाडवा। गांव बराहण में सरकारी स्कूल के मौलिक मुख्य अध्यापक विक्रम सिंह द्वारा स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़, अश्लील वीडियो दिखाने व प्रताड़ित किए जाने के मामले से शिक्षा विभाग ही नहीं बल्कि जिला प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। शिक्षा विभाग ने खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर दिया है। वहीं डीसी डॉ. एसएस फुलिया ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए देर शाम शिक्षा अधिकारियों की बैठक ली और जांच कर जल्द कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।
अभिभावकों की ओर से स्कूल में हंगामा करने के बाद मौके पर पहुंचे बीईओ ने भी अपनी रिपोर्ट जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को सौंप दी है। जो निदेशालय को भी भेज दी गई। हालांकि देर शाम तक निदेशालय की ओर से इस संबंध में आरोपी मुख्याध्यापक पर कार्रवाई को लेकर कोई आदेश नहीं आए थे, लेकिन जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतनाम सिंह भट्टी के अनुसार विभाग के आदेश आते ही कार्रवाई की जाएगी। उधर इस मामले को लेकर अध्यापकों में भी दिन भर चर्चा बनी रही तो वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने आरोपी मुख्याध्यापक का पिछला रिकॉर्ड भी खंगालना शुरू कर दिया है। हालांकि स्कूल पर ग्रामीणों व अभिभावकों द्वारा किए गए हंगामे के दौरान लोग आरोपी मुख्याध्यापक पर पहले भी कई प्रकार के आरोप होने की चर्चा करते रहे, लेकिन जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व मौलिक मुख्याध्यापक एसोसिएशन के प्रधान दलबीर सिंह मलिक का कहना है कि उनके बारे में कभी कोई ऐसी सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन


एक साल पहले गांव गादली से हुआ था तबादला
आरोपी मुख्याध्यापक का करीब एक साल पहले ही गांव गादली से ऑनलाइन नीति के अनुसार तबादला हुआ था। लोग चर्चा करते रहे कि गादली में भी उनके खिलाफ कुछ शिकायतें आती रहीं, लेकिन उन्हें निपटा लिया गया। बताया जा रहा है कि करीब 52 वर्षीय आरोपी मुख्याध्यापक की तीन बेटियां है, जिनमें से एक जेबीटी का कोर्स भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन में रिपोर्ट सौंपेगी कमेटी
मामले को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा जांच कमेटी बनाई गई है, जो दो दिन में विभाग को रिपोर्ट सौंपेगी। यह कमेटी सामने आई पीड़ित छात्राओं, उनके अभिभावकों से लेकर अन्य छात्राओं से भी पूछताछ कर जांच करेगी। इस कमेटी में खंड शिक्षा अधिकारी के अलावा दो महिला प्रिंसिपल को भी शामिल किया गया है। उधर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतनाम सिंह भटटी का कहना है कि अभी आरोपी मुख्याध्यापक को सस्पेंड व अन्य कार्रवाई के आदेश नहीं आए है, लेकिन पुलिस मामला दर्ज होने के 72 घंटे बाद आरोपी को सर्विस रूल्स के अनुसार सस्पेंड माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed