{"_id":"5b88436b42c7927c4532f227","slug":"71535656811-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं को डिफाल्टर करार देते रहे बिजली अधिकारी, सूची जारी नहीं कर सके तो भड़के राज्यमंत्री कर्ण देव काम्बोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं को डिफाल्टर करार देते रहे बिजली अधिकारी, सूची जारी नहीं कर सके तो भड़के राज्यमंत्री कर्ण देव काम्बोज
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 19 से 22
उपभोक्ताओं को डिफॉल्टर करार देते रहे बिजली अधिकारी, सूची जारी नहीं कर सके तो भड़के राज्यमंत्री कर्ण देव कांबोज
- बोले, अधिकारी को शुक्रवार तक देनी होगी रिपोर्ट, नहीं तो होगी कार्रवाई, एससी को भी देनी पड़ी सफाई
- पीड़ित उपभोक्ताओं को छह घंटे बिजली देने के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में राज्यमंत्री कर्ण देव कांबोज अधूरी तैयारी के साथ पहुंचे बिजली निगम के अधिकारियों पर भड़ गए। गांव कमोदा के अमृतसरिया फार्म डेरा बाजीगर में रहने वाले मलकीत सिंह व कई लोगों ने बिजली न देने की समस्या रखी। इस पर संबंधित अधिकारी ने 20 में से 10 उपभोक्ताओं को डिफॉल्टर करार दिया और बताया कि इसी के चलते बिजली नहीं दे पा रहे। शिकायतकर्ताओं ने डिफॉल्टर होने से इनकार किया तो अधिकारी सूची नहीं दे सके। इस पर राज्यमंत्री भड़क उठे।
उन्होंने शुक्रवार को ही पूरे मामले की रिपोर्ट देने के आदेश दिए। यह भी स्पष्ट कहा कि अधिकारी 10 उपभोक्ताओं की सूची नहीं दे सके तो उन पर हाउस को गुमराह करने की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर ही एसई जेके कांबोज को भी सफाई देनी पड़ी जबकि राज्यमंत्री ने तत्काल छह घंटे बिजली देने के भी आदेश दिए। राज्यमंत्री ने एजेंडे में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री पंजाब लक्ष्मीकांता चावला, लक्की कॉलोनी शाहाबाद निवासी रविंद्र कुमार, गांव बाहरी निवासी राकेश रोशन, गांधी नगर निवासी शिक्षा, भगवानपुर निवासी राजेश कुमार, रेलवे रोड निवासी श्रवण, जीसीएस एचआर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड बिरला मंदिर, सेक्टर 2 निवासी जोगिंद्र मेहता, गांव बोधनी निवासी रामकुमार, गांव ज्योतिसर निवासी सोहन लाल की शिकायतों पर सुनवाई करते हुए मौके पर समाधान किया। इसके उपरांत राज्यमंत्री ने दर्जनों लोगों द्वारा बिजली विभाग, हुडा विभाग, समाज कल्याण, एसडीएम थानेसर, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों का समाधान करने के आदेश भी दिए। राज्यमंत्री ने गांव झांसा निवासी पवन कुमार की शिकायत को सुनने और जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कपिल शर्मा द्वारा रखी गई रिपोर्ट को सुनने के बाद आदेश दिए कि पंचायत विभाग के अधिकारी ग्राम पंचायत द्वारा सीसी की कुर्सियों, डस्टबिन के खरीद मामले में लापरवाही बरती गई है और निर्धारित दरों से ज्यादा कुर्सियां और डस्टबिन खरीदे गए। इसलिए डीडीपीओ 1 लाख 24 हजार 940 रुपये की रिकवरी के लिए नोटिस जारी करे। इतना ही नहीं राज्यमंत्री ने झांसा निवासी पवन कुमार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस थाने में दर्ज मामले में कार्रवाई और जांच करने के लिए डीएसपी तान्या सिंह को नियुक्त किया है। इस मौके पर थानेसर विधायक सुभाष सुधा, पिहोवा विधायक जसविंद्र सिंह संधू, डीसी डॉ. एसएस फुलिया, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर भी मौजूद थे।
राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष से दो प्रार्थियों को दिए 1 लाख 75 हजार के चेक
राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने जरूरतमंद व बीमारी से पीड़ित ओमपति को 1 लाख व शालीन को 75 हजार रुपये की राशि के चेक मुख्यमंत्री राहत कोष से दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से इस वर्ष अब तक 33 लाख 65 हजार रुपये की राशि के चेक लोगों को वितरित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
करंट से मौत मामले में कमेटी करेगी जांच
राज्यमंत्री ने गांव जडौला निवासी खजान सिंह की शिकायत पर पिहोवा बिजली बोर्ड में कार्यरत सकीन सिंह की करंट लगने से हुई मौत के मामले में एक कमेटी गठन के आदेश दिए हैं। राज्मंत्री ने कहा कि बिजली बोर्ड, पुलिस, कष्ट निवारण समिति सदस्य व अन्य संबंधित अधिकारियों को लेकर कमेटी बनाई जाए। कमेटी के सभी सदस्य मामले की गहराई से जांच करें ताकि फरियादी को शीघ्र और सही न्याय मिल सके। हालांकि इस मामले में पुलिस विभाग ने एक जेई और लाइनमैन को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी ने इस मामले में चार लोगों की लापरवाही का आरोप लगाया है।
पैसे लेकर फरार होने के मामले में डीएसपी अगली मीटिंग में रखेंगे जांच रिपोर्ट
गांव रावा निवासी कुलदीप सिंह ने हाउस के समक्ष अपनी शिकायत रखी की शाहाबाद मारकंडा में उसकी कार खराब हो गई थी, कार को ठीक करने के लिए विनय नाम के लड़के को बुलाया, इस व्यक्ति ने कार ठीक करने के नाम पर 20 हजार रुपये मांगे, इस राशि में से 6 हजार रुपये विनय को दे दिए और बाकी ठीक करने के बाद देने की बात कही, लेकिन कार मैकेनिक उसी समय 6 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। इसके बाद मैकेनिक के मोबाईल पर कई बार फोन किए और 22 अप्रैल 2017 को मैकेनिक पिपली चौंक पर मिल गया, जिसे पकड़ कर पिपली थाने में ले गए। पुलिस वालों ने प्रार्थी को पकडा और कहा कि आपने इसके साथ मारपीट की है, जिसके कारण मैकेनिक को गुप्त चोटे लगी है, इसके बाद मैकेनिक का मेडिकल करवाने के लिए ले गए। दो घंटे घूमने के बाद वापस आकर पुलिस कर्मी अजय ने 15 हजार रुपये की मांग की, जब पैसे देने से मना कर दिया तो पुलिस कर्मी नागेंद्र ने प्रार्थी को मार-पीटकर 8 हजार रुपये जबरदस्ती ले लिए। इसके बाद 24 अप्रैल 2017 को पुलिस कर्मी अजय का फोन आया कि मैकेनिक रवि की रीढ़ की हड्डियां और पसलियां टूट गई है, इसके लिए मैकेनिक ने 50 हजार रुपये की मांग की है। इस मामले को सूनने के बाद और डीएसपी गुरमेल सिंह द्वारा रखी गई दलील के बाद राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने इस मामले की जांच रिपोर्ट अगली मीटिंग में रखने के आदेश दिए है।
आरटीआई एक्टिविस्ट के खिलाफ कार्रवाई के आदेश
हाउस में राज्यमंत्री के समक्ष नगराधीश संयम गर्ग ने गीता कॉलोनी निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट दीपक कुमार की ओर से विभिन्न विभागों में लगाई आरटीआई और शिकायतों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि आरटीआई एक्टिविस्ट दीपक कुमार ने नगर परिषद कार्यालय 14 आरटीआई, 27 शिकायतें व 12 सीएम विंडो शिकायतें, तहसील कार्यालय में 2 शिकायतें, नगराधीश कार्यालय में विभिन्न विभागों से संबंधित 13 आरटीआई लगाई हैं। राज्यमंत्री ने इस रिपोर्ट को देखने के बाद आगामी कार्रवाई करने के आदेश जारी किए।