फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   हरिनारायण दुआ पर लगा राजपुरा वासी रिश्तदार पर जानलेवा हमले का आरोप

हरिनारायण दुआ पर लगा राजपुरा वासी रिश्तदार पर जानलेवा हमले का आरोप

Thu, 30 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
हरिनारायण दुआ पर लगा राजपुरा वासी रिश्तदार पर जानलेवा हमले का आरोप
गाड़ी लूट की फर्जी कहानी, हरिनारायण दुआ ने ही मारा था राजपुरा में रिश्तेदार को चाकू
विज्ञापन

- होश में आने पर घायल देवेंद्र ठुकराल ने हरिनारायण पर ही लगाया चाकू मारने का आरोप
- राजपुरा पुलिस ने दुआ पर किया विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। पंजाब के राजपुरा में व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का आरोप जिस अज्ञात व्यक्ति पर था, वह घायल का रिश्तेदार निकला। घायल देवेंद्र ठुकराल ने पुलिस को दिए बयान में पिहोवा वासी अपने रिश्तेदार हरिनारायण दुआ पर ही हमले का आरोप लगाया है। राजपुरा पुलिस ने देवेंद्र के बयान के आधार पर आरोपी हरिनारायण दुआ के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
राजपुरा पुलिस के एएसआई बलजिंदर सिंह के अनुसार घायल देवेंद्र ठुकराल ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि बीते रविवार की रात वह अपनी पत्नी के साथ घर पर मौजूद था। रात के समय अचानक उनके घर की दरवाजे की घंटी बजी। बाहर निकल कर जैसे ही देवेंद्र ठुकराल ने दरवाजा खोला, तभी हरिनारायण ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप घायल हो गया। शोर सुनकर आरोपी अपनी गाड़ी में सवार होकर फरार हो गया। पुलिस ने देवेंद्र ठुकराल के बयान के आधार पर आरोपी हरिनारायण दुआ के खिलाफ धारा 452, 323, 324, 25-54-59 आर्म्ज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही दुआ को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन


ये था मामला
26 अगस्त को पिहोवा वासी हरिनारायण दुआ कार से जुरासी खुर्द स्थित अपनी जमीन को देखने गया था। दुआ के अनुसार खेत से घर आते समय बाइक सवार तीन युवकों ने उसकी गाड़ी को रुकवा मारपीट शुरू कर दी और उसकी टी-शर्ट एवं जूते उतरवा गाड़ी लेकर पटियाला की तरफ फरार हो गए थे। उसका मोबाईल भी गाड़ी में ही था। मंगलवार सुबह को दुआ की गाड़ी पिहोवा के गांव भट्टमाजरा के पास खेतों के पास खड़ी थी। सूचना पाकर पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर गाड़ी की जांच की तो हरि नारायण का मोबाइल (स्विच ऑफ) गाड़ी से बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजपुरा में देवेंद्र ठुकराल पर हुआ था जानलेवा हमला
गाड़ी छीनने के करीब 2 घंटे बाद राजपुरा (पंजाब) के देवेंद्र ठुकराल पर घर के बाहर बुलाकर चाकू से जानलेवा हमला किया था। सीसीटीवी फुटेज में आए गाड़ी नंबर के आधार पर राजपुरा पुलिस मामले की जांच के लिए पिहोवा पहुंची थी। पंजाब पुलिस के एएसआई बलजिंदर सिंह के अनुसार जांच में यह बात सामने आई थी कि छीनी गई गाड़ी के चालक ने ही देवेंद्र ठुकराल पर जानलेवा हमला किया था।


पिहोवा पुलिस कर रही आरोपी की शिकायत पर मामले की जांच
पिहोवा पुलिस भी आरोपी हरिनारायण दुआ की ओर से दी गई उससे मारपीट कर गाड़ी छीनने की शिकायत की जांच कर रही है। थाना प्रभारी जयनारायण शर्मा ने बताया कि बीते रविवार को हरिनारायण दुआ ने बाइक सवार तीन युवकों द्वारा मारपीट कर गाड़ी छीनने की शिकायत दी गई थी। पिहोवा पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। अभी तक की जांच में गाड़ी छीनने वाला मामला फर्जी है। आगे की जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed