{"_id":"5a1b0ab34f1c1b8e698be1f4","slug":"71511721651-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यापीठ में अंतर्विद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के तहत भजनों की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यापीठ में अंतर्विद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के तहत भजनों की गूंज
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यापीठ में अंतर विद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में गूंजे भजन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
गीता जयंती महोत्सव पर विद्यापीठ में आयोजित अंतर विद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों और अध्यापकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। गीता जयंती सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंघल और संयोजिका डॉ. सविता सूदन ने बताया कि विद्यापीठ में आयोजित सभी प्रतियोगिताएं गीता पर आधारित हैं। इनमें भारतीय संस्कृति एवं संगीत को प्राथमिकता दी गई है।
उन्होंने बताया कि तीसरे दिन भजन प्रतियोगिता में 40 विद्यालयों के करीब 1900 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल और श्रीमद्भगवत गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने प्रथम स्थान हासिल किया। सिंघल और डॉ. सूदन ने बताया कि प्रतियोगिता में गुरुकुल कुरुक्षेत्र, अग्रसेन पब्लिक स्कूल और गीता निकेतन आवासीय विद्यालय ने दूसरा स्थान हासिल किया। भजन प्रतियोगिता में गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विज्डम वर्ल्ड स्कूल और गीता सह शिक्षा माध्यमिक विद्यालय ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में यूनिक शिक्षा निकेतन, पूजा मॉडर्न स्कूल, माउंट लिटेरा जी स्कूल, माता रुक्मिणी राय आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल और यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल को सांत्वना पुरस्कार मिला। भजन प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की संगीत और नृत्य विभाग की अध्यक्ष प्रो. डॉ. शुचिस्मिता शर्मा, असिस्टेंट प्रो. अशोक शर्मा, असिस्टेंट प्रो. मुनीश ने निर्णायक की भूमिका अदा की। इस अवसर पर विद्यापीठ की ओर से ट्रस्टी राजेंद्र सिंघल, श्रवण गुप्ता, केके कौशिक, टेक सिंह लौहार माजरा, ईश्वर चंद गुप्ता, कुलवंत सैनी, एसएन गुप्ता, डॉ. सविता सूदन ने विजेता प्रतिभागियों ने पुरस्कार प्रदान किए।