फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   निट में तकनीकी उत्सव ‘आल्टिअस 2017’ शुरू

निट में तकनीकी उत्सव ‘आल्टिअस 2017’ शुरू

Sat, 14 Oct 2017 11:59 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
निट में तकनीकी उत्सव ‘आल्टिअस 2017’ शुरू
निट में तकनीकी उत्सव ‘आल्टिअस 2017’ शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (निट) में तकनीकी उत्सव ‘आल्टिअस 2017’ का शुभारंभ शुक्रवार देर सायं संस्थान के जुबली हॉल में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि टीबीआरएल चंडीगढ़ के एसोसिएट निदेशक प्रवेंद्र कुमार और विशिष्ट अतिथि डीआरडीओ के वैज्ञानिक जिमी कंसल रहे। प्रवेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में नवाचार की जरूरत और उसको अस्वीकार करने की बजाय विचारों को स्वीकार करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को आईएमपीआरआईएनटी के वर्टिकल जैसे हेल्थकेयर, एनर्जी, सस्टेनेबल इनेबैंटेंट, अग्रिम सामग्री, मेन्युफैक्चरिंग और इनके विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए उनके बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिमी कंसल ने अपनी इंटरेक्टिव प्रस्तुति के माध्यम से डीआरडीओ के छह खंडों मिसाइल, एयरोनॉटिक्स, कॉम्बैट वाहन, नौसेना प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर व जीव विज्ञान की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्थान के निदेशक पद्मश्री डा. सतीश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियों को उच्च स्तर पर कार्य करने के लिए अकेले होने के बजाय टीम प्लेयर बनने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो. दीक्षित गर्ग ने तीन दिनों तक चलने वाली गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान 66 प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी व 6 अतिथि व्याख्यानों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले इस तकनीकी उत्सव ‘आल्टिअस 2017’ में विभिन्न संस्थानों और विश्वविद्यालयों के छात्र भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि प्रवेंद्र कुमार व संस्थान के निदेशक द्वारा ‘आल्टिअस 2017’ के सोविनियर का भी विमोचन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के विभिन्न विभागों के अध्यक्ष एवं प्राध्यापकों सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed