{"_id":"59d9149a4f1c1b7a548b6361","slug":"71507398810-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने सिरसमा और कसेरला में किया योजनाओं का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने सिरसमा और कसेरला में किया योजनाओं का उद्घाटन
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली से संबधित समस्याओं का समाधान करने और बिजली की सप्लाई निरंतर बनाए रखने के लिए 45 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने अनुमति दे दी है। हलका थानेसर के सभी गांवों का विकास भी शहरों की तर्ज पर कराया जाएगा। इन विकास कार्यों के तहत ही गांव सिरसमा औश्र कसेरला में अब तक करीब एक करोड़ 25 लाख रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए जा चुके हैं। वह शनिवार को गांव सिरसमा और कसेरला में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन करने के बाद जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।
इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, जिला परिषद की वाइस चेयरमैन परमजीत कश्यप, सरपंच संदीप, सरपंच जितेंद्र सिंह ने विधिवत रूप से गांव सिरसमा में 30 लाख और गांव कसेरला में करीब 20 लाख रुपये से बने श्मशानघाट के रास्ते, बरामदे, गांव की फिरनी, चौपाल आदि योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक ने दोनों गांव में दर्जनों लोगों की शिकायतों का समाधान करने का अधिकारियों को निर्देश दिया। साथ ही गांव सिरसमा में करीब 10 लाख और गांव कसेरला में करीब 11 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की। गांव कसेरला में 15 लाख सरकार से जारी करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि हलका थानेसर के गांव की धर्मशालाओं के निर्माण पर सात करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। खेलों को बढ़ावा देने के लिए करीब 1 करोड रुपये का अनुदान दिलाया है। इस मौके पर सरपंच जितेंद्र सिंह, प्रवीण, पूर्व सरपंच चेतन, ईश्वर लाल नंबरदार, सरपंच सतपाल, सरपंच कृष्ण, सुभाष, सरपंच सुखदेव, सुच्चा सिंह, सीता राम, हरबंस लाल, करनैल सिंह, राजबीर नबंरदार, सेवा राम, मियां सिंह, राजबीर सिंह, जगीर, कृपाल संधू, बलकार, सरपंच संदीप कुमार, वेदपाल, हरकेश, पृथ्वी सिंह, जयचंद, कर्मचंद, मास्टर कुलवंत, राजेश, दिनेश, विकास, रामकरण, बलविंद्र, कलीराम आदि मौजूद थे।